MLA राजेंद्र राणा के बागी तेवर – अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं : मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और बाद में काटा गया, जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे

by
अजायब सिंह बोपाराय, एएम नाथ । सुजानपुर : अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं, मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और फिर काटा गया और अब सुजानपुर की जनता की मान सम्मान का प्रश्न है। अब फोन आ रहे है और कहा जा रहा मंत्री बना देंगे। लेकिन सुजानपुर की जनता बचा खुचा या जूठा खाने के लिए नहीं है। उक्त शब्द आज बागी तेवर दिखाते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने अपने निवास स्थान में कार्यकर्ताओँ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीधे तौर पर चैलेंज भी कर दिया है। जिससे साफ़ हो गया है कि अब MLA राजेंद्र राणा कोई बड़ा फैसला लेने वाले है।
उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सामने स्पष्ट कहा कि तीन नाम पहली लिस्ट में चल रहे थे, जिसमें मुकेश अग्निहोत्री का भी थामेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था। मुझे दिल्ली वालों ने बताया के लिस्ट में आपका नाम था और बाद में नाम काटा गया। उसके बाद दो तीन बार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मंत्री न बनकर भी बहुत कुछ किया जा सकता है। गरीब आदमी दो या तीन वक्त की रोटी की जगह एक वक्त की रोटी खा सकता है, लेकिन जब मान सम्मान की बात आती है तो उसे समझौता नहीं करता है।उन्होंने कहा कि वह खानाबदोश नहीं है। ‌हर किसी की इज्जत होती है। उन्होंने कहा कि वह लड़ना जानते हैं। यह पटलांदर के कंगर (पहाड़) हैं और यहां के लोग कंगर की तरह ही मजबूत होते हैं। वर्तमान सरकार को कार्य करते सवा साल हो गया है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के लिए बीते साल 5 मार्च को होली मेला के दौरान कई घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। लेकिन उनमें से दो ही पूरी हुई है। उन्हीनों कहा के पहली बार चुनाव लड़ा और सुजानपुर की जनता ने आजाद जीता दिया। मुख्यमंत्री भीरभद्र सिंह बने और उनके साथ निकटता इतनी हुई कि सुजानपुर में विकास के इतने काम हुए कि में हर बार 25 और 30 कामों की लिस्ट पढ़ता था तो वह कह देते थे सभी हो गए। वह जो कह देते थे वह हो जाता था। उन्होंने कहा कि वह सरकार में है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह अपनी आवाज बुलंद नहीं करेंगे। बेरोजगार युवा टेस्ट पास कर नौकरी का इंतज़ार कर रहे है। उन्होनों कहा सुजानपुर की जनता ने मुझे साफ़ कर दिया है कि हम ना भाजपा के साथ न कांग्रेस के साथ हम सभी आपके साथ है।
एक तरह से सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने अब आर पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए कहा कि जनता की आवाज पर ही वह भविष्य में अपना कदम उठाएंगे। वह जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे। जो भी फैसला लिया जाएगा जनता के हित में लिया जाएगा। मान-सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। यह मेरी बात नहीं सुजानपुर की जनता के मान सम्मान की बात है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों में करसोग क्षेत्र में 95 प्रतिशत इंतकाल के मामलों का हुआ निपटारा

राज्य सरकार की इस नूतन पहल का क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है भरपूर लाभ करसोग :  राज्य सरकार द्धारा अनेक जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाएं जनहित में आरम्भ की गई है ताकि आमजन...
article-image
पंजाब

कनाडा में 24 वर्षीय पंजाबी युवक की झरने पर नहाते समय दुखद मौत

संगरूर, 18 जून ;  करीब ढाई साल पहले कनाडा के एन.बी. राज्य के मॉन्कटन शहर में पढ़ाई करने गए अपने माता-पिता के इकलौते बेटे पंजाबी युवक गुरप्रीत सिंह (24) की झरने पर नहाते समय...
article-image
पंजाब

मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क कैंसर तथा जनरल मेडिकल कैंप 23 फरवरी को 

गढ़शंकर 20 फरवरी: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट यूके द्वारा एनआरआईज तथा वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की याद में उनके ननिहाल गांव मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विद्यालयों को स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करना अंत्यत जरूरी : डीसी हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैयार किया है स्कूल सेफ्टी ऐप, *सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रत्येक पंचायत के मिस्त्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण* एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी...
Translate »
error: Content is protected !!