MLA राम कुमार के तीन टिपर और एक पोकलेन मशीन जब्त

by

एएम नाथ ।सोलन :  मानपुरा थाने के तहत हांडा कोंडी में कोलका माता मंदिर के पास खनन करते हुए पुलिस ने तीन टिपर व एक पोकलेन को पकड़ा है। आरोप है कि यह टिपर स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी की पत्नी के हैं। टिपरों पर भी उनका नाम लिखा हुआ है।

      पुलिस ने पोकलेन व टिपरों को कब्जे में ले लिया है। खनन करते हुए जैसे ही यह टिपर पकड़े गए तो सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद भाजपा ने भी इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिए। दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि विधायक का परिवार खनन कार्य में जुटा है और पूरी खड्ड को खोखला बना दिया गया। यहां पर दिन रात खनन हो रहा। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस भी सरकार के आगे कुछ नहीं कर पा रही।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर खनन हो रहा है। वहां पर विधायक की निजी जमीन है। मौके पर एक टिपर भरा हुआ था और दो खाली थे। पुलिस ने एक पोकलेन व तीन टिपरों को कब्जे में ले लिया है। खनन करने की परमिशन का पत्र जैसे ही उन्हें मिलेगा वह इन वाहनों को छोड़ देंगे।

MLA ने कहा उनके पास इसकी परमिशन : विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि यह उनकी अपनी निजी भूमि है। यहां पर वह जमीन को समतल कर रहे हैं। यहां पर और पौधे लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके पास इसकी परमिशन भी है l

अनुमति पत्र मिलने पर छोड़ेंगे वाहन
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर खनन हो रहा है। वहां पर विधायक की निजी जमीन है। मौके पर एक टिपर भरा हुआ था और दो खाली थे। पुलिस ने एक पोकलेन व तीन टिपरों को कब्जे में ले लिया है। खनन करने की परमिशन का पत्र जैसे ही उन्हें मिलेगा वह इन वाहनों को छोड़ देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 9 बोर्ड व 13 कॉर्पोरेशन : घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी :

शिमला : सरकार घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी में है। इन दिनों संबंधित विभाग सरकारी उपक्रमों के घाटे की रिपोर्ट तैयार करने में जुट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा-सलूणी-कोटी पुल सड़क मार्ग बहाल

एएम नाथ। शिमला।  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने चम्बा और अन्य ज़िलों में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के तहत 10 जुलाई, 2024 को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला तस्कर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थी महिला : अटवाल व सोनू गैंग से जुड़े हैं तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आशा देवी के तौर पर हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!