NDRF ने रावी नदी से निकाला दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, लापता चालक का नहीं लगा सुराग : चालक की तीसरे दिन भी तलाश जारी

by

NDRF ने रावी नदी से निकाला दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, लापता चालक का नहीं लगा सुराग

एम नाथ। चंबा : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ढकोग के पास ट्रक हादसे में लापता हुए चालक की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को बारिश के बावजूद सर्च अभियान को जारी रखा। *इस दौरान पहले ट्रक को बाहर निकाला गया और फिर बाद में सीमैंट के बैग को निकालने का कार्य शुरू किया, जिसमें समय लग सकता है। पानी के कारण सीमैंट के बैग काफी भारी हो गए हैं। टीम ने अंदाजा लगाया है कि चालक सीमैंट के बैग के नीचे दब सकता है।

नूरपुर से 27 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान को तेज किया है लेकिन दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद लापता चालक का कोई पता नहीं चल पाया। इससे पहले पुलिस, अग्निशमन विभाग के जवानों और ग्रामीणों ने भी सर्च ऑप्रेशन चलाया। अब सोमवार को भी एक बार फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा। सर्च अभियान में किसी प्रकार से बाधा न हो, इसके लिए समय-समय पर जलाशय के गेट बंद करवाकर रावी नदी का जलस्तर कम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वीरवार रात को योगराज पुत्र धनीराम निवासी गांव तराला डाकघर जांघी ट्रक में कंपनी का सीमैंट लेकर चम्बा से खड़ामुख की ओर जा रहे थे। ढकोग बाजार के पास ट्रक हादसे का शिकार होकर रावी नदी में जा गिरा। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को निकालने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद भरमौर प्रशासन की ओर से जसूर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम में शामिल गोताखाेरों ने ट्रक के नीचे चालक के फंसे होने की आशंका के चलते सर्च अभियान चलाया है।
लापता ट्रक चालक की तलाश में एनडीआरएफ के जवानों ने रावी नदी में संभावित जगहों और ट्रक के नीचे भी तलाश की। रविवार को ट्रक को बाहर निकाला गया है तथा अब सीमैंट के बैग बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऊना के वनों को आग से बचाने के लिए तीन वाहन दिये

ऊना  :गर्मियों में वनों को आग से बचाने के दृष्टिगत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से वन अधिकारियों कि मांग पर तीन गाड़ियां उपलब्ध करवाई हैं, जो सीजन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं, पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा : अनिल विज

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा दिया। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लुथान में रखी प्रदेश के पहले सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर की आधारशिला : ज्वालामुखी क्षेत्र में 205 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ, राकेश शर्मा ।  ज्वालामुखी/ तलवाड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 205 करोड़ रुपये लागत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में नुक्सान से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण जरूरी: एडीसी मनेश कुमार

डीडीएमए की कार्यशाला में अधिकारियों को दिए सुरक्षित भवन निर्माण के टिप्स हमीरपुर 13 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां हमीर भवन में सुरक्षित भवन निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!