NIA ने घेरा पंजाब, 15 जगहों पर की छापेमारी : पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में NIA की कारवाई

by
पंजाब में 15 जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार भारत में आंतरिक आतंकियों के ठिकानों की जांच की जा रही है। NIA ने पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर, कपूरथला जिलों में संदिग्ध 15 जगहों पर रेड की है।
जानकारी के मुताबिक इस दौरान टीम ने मोबाइल, डिजिटल डिवाइस, आपत्तिजनक सामग्री व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। बताया जा रहा है प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी समूह की गतिविधियों पर और शिकंजा कसते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल दिसंबर में गुरदासपुर जिले में एक पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में पंजाब में 15 जगहों पर छापे मारे।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में की गई तलाशी के दौरान मोबाइल/डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों सहित विभिन्न प्रकार की आपराधिक सामग्रियां भी जब्त की गई हैं। आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का प्रमुख सहयोगी पाकिस्तान स्थित बी.के.आई. हैप्पी पचिया को हाल ही में पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों पर कई ग्रेनेड हमलों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार पाया गया है।
गुरदासपुर जिले के घनिया बांगर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले से संबंधित मामले में NIA जांच में सामने आया कि हमला के मामले का आरोपी शमशेर व अन्य साथियों के साथ मिलकर हैप्पी पासिया के निर्देश पर काम कर रहा था। NIA की जांच के अनुसार, विभिन्न देशों में स्थित बीकेआई के गुर्गे भारत में अपने सहयोगियों की भर्ती, प्रशिक्षण, वित्त पोषण, हथियार और विस्फोटक उपलब्ध कराने की आपराधिक साजिश में लगे हुए थे। ये गतिविधियां उसके सहयोगियों और परिचितों द्वारा संचालित की जा रही थीं, जो विदेश में, विशेषकर पाकिस्तान में बैठे थे। विदेश में नामित आतंकवादियों और आकाओं की साजिश का उद्देश्य भारतीय धरती पर आतंकवादी वारदातों को अंजाम देना था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार के परिसीमन के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस, कहा- जनता का ध्यान भटकाने का हथियार

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार (5 मार्च) को महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन से संबंधित मोदी सरकार के परिसीमन प्रस्ताव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह कदम बड़े और अधिक आबादी वाले...
article-image
पंजाब

Punjab SC Commission Chairman Reviews

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.1 : Punjab State Scheduled Castes Commission Chairman Jasvir Singh Garhi conducted an extensive tour of various areas in the Garhshankar constituency to assess ground-level implementation of government welfare schemes and address...
article-image
पंजाब

केरल सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों के नई दिल्ली के धरने के समर्थन में सीपीआईएम गढ़शंकर ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर 8 फरवरी :   केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों के साथ भेदभाव को लेकर सीपीआई (एम) की केरल सरकार केरल सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक नई दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। पार्टी...
article-image
पंजाब

इलाके को नशे की दलदल से निकालने की मांग विधायक रोड़ी तथा पुलिस को दिया मांग पत्र

गढ़शंकर : गढ़शंकर हलके के गांव देनोवाल खुर्द,दारापुर, डोगरपुर, डेरो, इब्राहिमपुर, बगवाई तथा सिकंदरपुर की पंचायतों के नुमाइंदों द्वारा इलाके को नशे की दलदल से निकालने के लिए हल्का विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!