NPS के अंशदान के बराबर कर्ज लेने की अनुमति की मांग : मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मीटिंग में उठाई

by

दिल्ली : हिमाचल प्रदेश को नेशनल पेंशन स्कीम के अंशदान के बराबर कर्ज लेने की अनुमति दी जाए। यह मांग मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग में उठाई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से NPS की मैचिंग ग्रांट बंद करने के निर्णय को रिव्यू करने की मांग की।
दरअसल, केंद्र ने हिमाचल में OPS बहाल होने के बाद NPS के बदले मिलने वाली मैचिंग ग्रांट बंद कर दी है। इससे राज्य को लगभग 1700 करोड़ रुपए का कम कर्ज मिलेगा। इसी तरह उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एक्सटर्नल एडिड प्रोजेक्ट के लिए नये लोन की सीमा लगाने की शर्त की भी समीक्षा करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करने से विभिन्न क्षेत्रों की डेवलपमेंट एक्टिविटी में सहायता मिलेगी। उन्होंने एक्सटर्नल एडिड प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा संस्तुत छह प्रस्तावों के लोन एगेरीमेंट पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।
ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को मांगे 1500 करोड़ : मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए केंद्र से 1000 करोड़ और कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपए देने का आग्रह किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आयोजित मीटिंग में उन्होंने इन दोनों एयरपोर्ट का मामला उठाया और 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत बजट देने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए दोनों एयरपोर्ट का बनना और एक्सपेंशन जरूरी है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषय पर वित्त मंत्री के समक्ष उठाए।
भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेल लाइन को 100 प्रतिशत केंद्र से देने का आग्रह : सीएम ने सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेल परियोजना को 100 प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषित परियोजना घोषित करने या बेरी तक विस्तार के दृष्टिगत राजस्व साझा करने की प्रणाली की संभावना तलाशने का भी आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों व क्वारंटीन नियम न मानने वालों पर दर्ज होगा केसः डीसी

दूसरे राज्यों से बस में जिला ऊना आने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्यः डीसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष से अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही अनुमति ऊना  –...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान – हिमाचल के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने क्यों नहीं किया राहुल गांधी का बयान विरोध : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला  :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राधास्वामी सत्संग भवन में सुनील शर्मा बिट्टू ने लिया सुविधाओं का जायजा : संगत की सुविधा के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

एएम नाथ :  हमीरपुर 28 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां राधास्वामी सत्संग भवन और इसके परिसर का दौरा किया। उन्होंने सत्संग भवन परिसर में विभिन्न सुविधाओं का...
हिमाचल प्रदेश

रक्षा पेंशनर जमा करवाएं वार्षिक पहचान: डीपीडीओ

ऊना 4 फरवरी: रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी अविनाश कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपीडीओ ऊना से पेंशन प्राप्त करने वाले जिन पेंशनरों की पेंशन वार्षिक पहचान न होने के कारण पेंशन...
Translate »
error: Content is protected !!