NRI युवक की गोली मारकर नेशनल हाईवे पर हत्या : शादी समारोह से अपनी थार कार में आ रहा थावापस

by

पठानकोट  : पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव परमानंद के पास उसे समय दहशत का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने आज सुबह एक युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी देखी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि युवक की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। बता दें कि मृतक युवक जोकि एनआरआई है जो कुछ दिन पहले ही अपने गांव वापस आया था और बीती रात एक शादी समारोह से अपनी थार कार में वापस आ रहा था, जिसकी अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर इस पूरे मामले की जांच शरू कर दी हैं।

मृतक युवक की पहचान हरदेव सिंह ठाकुर पुत्र रमेश सिंह वासी चकअमीर जिला पठानकोट के रूप में हुई। जो कि कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से वापिस अपने गांव आया था। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक युवक देर रात तरनतारन से अपने साले के साथ शादी समारोह से वापिस आ रहा था। फिर आपने साले को मलकपुर के पास उतारा, जिसके बाद मृतक युवक को किसी का फोन आया, और वह वापिस जिला गुरदासपुर की तरफ आया, जब वह परमानंद के पास पहुंच तभी युवक को किसी ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इसकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी न जाने किसने इसे गोली मार दी है, फिलहाल उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई हैं।

वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली करवाई शुरू कर दी है। फिलहाल कत्ल के कारणों का पता नही चल पाया हैं। एसएसपी पठानकोट खुद मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

400 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ : जापानी कंपनी से भगवंत मान सरकार ने मिलाया हाथ

चंडीगढ़ : पंजाब में औद्योगिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है. जापान की अग्रणी कंपनी टॉपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (टी.एस.एफ.) ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के साथ...
article-image
पंजाब

16 साल से विदेश में फंसा जसवंत सिंह खन्ना के प्रयासों से सकुशल लौटा भारत

होशियारपुर, 27 जनवरी : करीब 16 वर्ष से विदेश में फंसा जसवंत सिंह पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते सकुशल स्वदेश भारत लौटा है। पत्रकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायक को जेल से भगाने की साजिश रचने में पत्नी गिरफ्तार : जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रगौली : चित्रकूट जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उनकी पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!