PM की मनीष तिवारी से सीरियस चर्चा, आनंद शर्मा से ठहाके और बगल में थरूर

by

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम आवास में भारत के आउटरीच कार्यक्रम के लिए कई देशों की यात्रा करने वाले डेलिगेशन से मुलाकात की. डेलिगेशन से मुलाकात के दौरान की वीडियो सामने आई है।

May be an image of 6 people

जिसमें पीएम मोदी के बगल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर दिखाई दे रहे हैं. साथ ही कांग्रेस नेता मनीष तिवारी से पीएम सीरियस बातचीत करते दिख रहे हैं. वहीं, आनंद शर्मा के साथ मुस्कुराते और सलमान खुर्शीद से भी मिलते नजर आ रहे हैं।

May be an image of 8 people and people golfing

इस मुलाकात के दौरान नेताओं ने पीएम मोदी को विदेशों का रिस्पॉन्स बताया. साथ ही कई अहम चर्चा की. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस डेलिगेशन को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भेजा गया था. इसका मकसद था कि पूरी दुनिया को पाकिस्तान के आतंकवाद से बेनकाब किया जाए. इस ऑपरेशन के लिए पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम किया गया. यही वजह है कि सभी दलों के नेताओं को इस में शामिल किया गया. साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं को कमान भी सौंपी गई. अमेरिका के डेलिगेशन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ही किया है और वो इस यात्रा के दौरान काफी सुर्खियों में रहे।

May be an image of 7 people and dais

हम सबने PM से अनौपचारिक बातचीत की :  पीएम से हुई इस मुलाकात के बाद शशि थरूर ने पीएम को लेकर कहा, हम सभी के लिए यह मुलाकात बहुत अच्छी थी।  पीएम ने इस डिनर को प्रतिनिधिमंडलों को उनकी सर्विस के लिए धन्यवाद देने के अवसर के रूप में देखा. उन्होंने हम सभी के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताया. वो लॉन में अलग-अलग टेबलों पर घूमे और लोगों के अलग-अलग ग्रुप से बात कीहम सबने उनसे अनौपचारिक बातचीत की. यह बिल्कुल भी औपचारिक मुलाकात नहीं थी. यह एक अच्छी अनौपचारिक बैठक थी। शशि थरूर ने आगे कहा, यहां तक ​​कि हममें से जिन लोगों ने उन्हें यात्रा के बारे में अपनी रिपोर्टें दी थीं, उन्होंने भी वो रिपोर्टें प्रस्तुत नहीं कीं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु

चंडीगढ़ :  हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उनकी गिनती प्रदेश के सबसे अमीर राजनेताओं में होती है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : अनिरुद्ध सिंह

जुन्गा दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ग्रामीण विकास मंत्री ने की शिरकत; अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार, अग्निशमन उपकेंद्र और स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने का किया ऐलान एएम नाथ। जुन्गा (शिमला),...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा खुद पांच गुटों में बंटी, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर राजनीति न करे विपक्ष : CM सुक्खू

छह पूर्व कांग्रेस विधायकों की वापसी पर मुख्यमंत्री का दोटूक रुख—‘कांग्रेस उन्हें वापस नहीं लेना चाहती’; चुनाव सुधारों पर बैलेट पेपर के पक्ष में जताई राय एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : नेरी में छह महीने के भीतर बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश में देश का पहला स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया...
Translate »
error: Content is protected !!