PRTC के 10 कर्मचारियों पर मामला दर्ज : SHO पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

by

संगरूर।  बस स्टैंड संगरूर के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन करने वाले पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन के 10 सदस्यों पर पुलिस ने इरादा-ए-कत्ल, ड्यूटी में विघ्न डालने समेत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि यूनियन सदस्यों ने एसएचओ धूरी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। मामले में नामजद सभी आरोपितों को धरनास्थल पर से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंधी थाना सिटी धूरी में एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर के बयान दर्ज किए गए कि शुक्रवार सुबह साढे 8 बजे यूनियन के पदाधिकारियों व वर्करों ने बस स्टैंड के अंदर खड़ी सरकारी बसों को बाहर सड़क पर रोक दिया, इससे आवाजाई ठप हो गई।

पुलिस व सिविल प्रशासन ने बहुत समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने पेट्रोल की बोतलें निकालकर खुद पर छिड़कना शुरु कर दिया और आत्मदाह की धमकी दी। इस पश्चात धरना लगा दिया।

इस दौरान कुछ यूनियन के वर्कर बस की छत पर चढ़कर सरकारी संपति पर पेट्रोल छिड़कने लगे। पुलिस ने बार-बार अपील करने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने इसके बाद पुलिस बसों की छत पर चढ़े यूनियन सदस्यों को नीचे उतारने की कोशिश कर रही थी, तो यूनियन के पदाधिकारियों ने खुद पर तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। उक्त यूनियन नेता सुखजिंदर सिंह ने इंस्पेक्टर पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

अचानक लगी आग से वर्दी, पगड़ी व कपड़े जल गए। साथ मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत आग बुझा दी। उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल संगरूर भर्ती करवाया गया है।

आरोप लगाया कि यूनियन के सचिव सुखजिंदर सिंह निवासी धूरी, उपप्रधान रमनदीप सिंह उर्फ रमणां लाडबंजारा कलां, सहायक सचिव गुरजीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी रामपुरा भिंडरा, उपप्रधान रूपिंदर सिंह उर्फ फौजी निवासी हथन, जिला प्रधान मालेरकोटला मनप्रीत सिंह निवासी खानपुर, डिंपल कुमार निवासी दिड़बा, जोरा सिंह निवासी कनकवाल भंगुआ, गुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी पूनावाल, गुरप्रीत सिंह निवासी लाडबंजारा कलं, मनजीत सिंह निवासी हरियाऊ ने पुलिस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

पुलिस ने सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने, जानलेवा हमला करने के चलते उक्त 10 व्यक्तियों के खिलाफ 23 अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के विद्यार्थियों ने महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के नंदी फाउंडेशन द्वारा गुरु नानक खालसा कॉलेज ड्रोली कलां में आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण...
article-image
पंजाब

पंजाब में हर साल आने वाली बाढ़ के लिए राहत सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से आर्थिक  सहायता उपलब्ध कराने की अपील की: सरदार सुखबीर सिंह बादल

 हरियाणा और राजस्थान जिन्हे पंजाब जरूरत के समय पानी उपलब्ध कराता है,उनसे बाढ़ की स्थिति में राज्य की सहायता के लिए आगे आने का अनुरोध किया सुल्तानपुर लोधी गांव में पानी निकालने के लिए 10 हजार...
article-image
पंजाब

19 साल की लड़की से दुष्कर्म : दो सगे भाईयों सहित तीन पर दुष्कर्म करने और धमकियां देने के आरोप पर मामला दर्ज , 2 ग्रिफ्तार , एक फरार

गढ़शंकर, 8 सितम्बर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक 19 वर्षीय लड़की के बयान पर कार्रवाई करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो लोगों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को...
article-image
पंजाब

हल्लूवाल व मनोलिया की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट का सातवां दिन। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा के चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह व प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाबडा की अगुवाई...
Translate »
error: Content is protected !!