PSPCL ने अतिरिक्त एसई और दो एसडीओ किए निलंबित

by

चंडीगढ़ , 28 अगस्त : पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के आदेश पर सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने कॉर्पोरेशन की सामग्री का दुरुपयोग करने के लिए एक अतिरिक्त एसई और दो एसडीओ को निलंबित कर दिए गए।

सोमवार को मंत्री ईटीओ ने बताया कि पिछले समय के दौरान पीएसपीसीएल के कुछ अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मामलों का गंभीर नोटिस लिया था। इस आरोप में एक अतिरिक्त एसई सुखदर्शन पाल सिंह और दो एसडीओ ज्ञान सिंह और हरमनदीप सिंह के विरुद्ध कार्पोरेशन की सामग्री जैसे कि एसीएसआर कंडक्टर और 66 केवी के केवलों का दुरुपयोग करने पर तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को दो अलग-अलग मामलों में विभागीय प्राथमिक जांच के बाद निलंबित किया गया है।

ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा कि इन मामलों में चीफ़ इंजीनियरों और सुपरिटेंडेंट इंजीनियरों समेत अन्य अधिकारियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के किसी भी स्तर पर किसी भी कर्मचारी द्वारा की गई भ्रष्ट कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और भविष्य में भी दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीटीएफ गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने प्रमोशन और नौकरी में बने रहने के लिए टेट को ज़बरदस्ती लागू करने के खिलाफ़ आनंदपुर साहिब रैली में हिस्सा लिया टीचरों से अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखने की अपील

गढ़शंकर 23, फरवरी : सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर, 2025 के फैसले के मुताबिक, पंजाब के सभी टीचर संगठनों ने रविवार को आनंदपुर साहिब में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेता सुखदेव डानसीवाल  और विनय...
article-image
पंजाब

पंजाब में दो दिन भारी बारिश की संभावना …जानिए अगले तीन दिनों का मौसम

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। कभी घना कोहरा, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि, वहीं कुछ इलाकों में तेज धूप भी देखने को मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के नाम के मायने, क्या केन्द्र सरकार पर शिकंजा कसना चाहता है संघ?

बे समय राजनीतिक वनवास भोग रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय जोशी का नाम अचानक भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उभरकर आया है। यह एक संयोग है या फिर किसी ‘खास रणनीति’...
article-image
पंजाब

गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाबी साहित्य सभा, होशियारपुर द्वारा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!