PSPCL में 2,437 ALM पदों पर नियुक्ति को दी सरकार ने मंजूरी

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के अपने अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है. इसी दिशा में सरकार ने बिजली विभाग में प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. इस निर्णय से हजारों अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को नियमित नौकरी मिलने का रास्ता साफ होगा।

सरकार का मानना है कि इससे एक ओर युवाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग को प्रशिक्षित और अनुभवी मानव संसाधन भी उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पद पर 2,437 अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. पंजाब के महाधिवक्ता (Advocate General) की सलाह के बाद PSPCL के निदेशक मंडल ने भी इन 2,437 अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) पद पर समायोजित (Absorb) करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. वर्तमान में ये सभी प्रशिक्षु पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSTCL) में लाइनमैन ट्रेड के तहत अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा, जिससे विभाग को प्रशिक्षित कर्मचारी मिलेंगे और युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का मानना है कि रोजगार ही युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा इससे उन्हें सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक PSPCL और PSTCL में कुल 9,627 नियुक्तियां की जा चुकी हैं. इनमें 8,048 भर्तियां प्रत्यक्ष भर्ती (Direct Recruitment) के माध्यम से हुई हैं, जबकि 1,579 नियुक्तियां अनुकंपा (Compassionate Appointment) के आधार पर की गई हैं. इसी वर्ष की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों के 570 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे थे. इसके अलावा सरकार नवंबर 2026 तक अन्य श्रेणियों के लगभग 3,000 पदों के लिए भी नियुक्ति पत्र जारी करेगी।
सरकार का कहना है कि ऐसे फैसलों के जरिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ नागरिक-केंद्रित और पारदर्शी शासन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल से पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की 3 घंटे पूछताछ

चंडीगढ़ : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से 3 घंटे पूछताछ की। इस दौरान बहबल कलां में हुए गोलीकांड के बारे में सुखबीर से सवाल...
article-image
पंजाब

23वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित 

टूर्नामेंट समिति ने प्रशासनिक कारणों से निर्णय लिया गढ़शंकर, 18 जनवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट समिति गढ़शंकर द्वारा फरवरी में बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों के खिलाफ मृत व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 04 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दीप कॉलोनी गढ़शंकर निवासी चंद्र शेखर मेहता के बयान पर कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के आरोप में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न...
article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
Translate »
error: Content is protected !!