मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन कर कारवाई की मांग की

by

अबोहर :  गांव दानेवाला सतकोसी में मृत गाय के शव को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों, पशु प्रेमियों और ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है।मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि घटना से जुड़े व्यक्ति ने लिखित रूप में माफी भी मांग ली है।

जानकारी के अनुसार गांव दानेवाला सतकोसी के ही एक डेयरी संचालक की पालतू गाय की मौत हो गई थी। लेकिन मृत गाय के शव को सम्नजनक और मानवीय तरीके से ट्राली में रखकर ले जाने के बजाय उसे ट्रैक्टर के पीछे बांध कर सडक़ों पर घसीटते हुए गांव के बाहर जाकर फेंक दिया गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों और पशु प्रेमियों की भावनाएं आहत हुईं। लोगों का कहना है कि किसी भी मृत पशु के साथ ऐसा व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज की संवेदनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है। घटना के बाद विभिन्न सामाजिक और जीव रक्षा संगठनों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासन से आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं गांव के सरपंच किंगपाल सिंह ने बताया कि गांव में चर्च का संचालन करने वाले ईसाईयों ने ही डेयरी बनाई हुई है। सरपंच के अनुसार शनिवार रात के समय गाय की मौत होने पर रविवार सुबह उन्होंने मृत गाय को ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली व दफनाने के लिए जेसीबी का प्रबंध किया था। लेकिन इसी दौरान चर्च के फादर चर्च में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त हो गए जबकि ट्रैक्टर चालक मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटता हुआ ले गया।

इधर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी गगन अजीत सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने संबंधित डीएसपी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर, आरोपित ने लिखित रूप से माफी मांग ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झारखंड : हेमंत सोरेन नहीं बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री?.. पत्नी कल्पना मुर्मू को देंगे राज्य की कमान?

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ़ हो चुकी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वही इन नतीजों से...
article-image
पंजाब , समाचार

अड्डा झुगियां में गोदाम में आग लगने से लाखों का समान जल कर राख : बिल्डिंग की दीवारों और छत में भी तरेड़ें आने से बिल्डिंग को को भारी नुक्सान

साथ वाली बीजों व कीटनाशक दवाईओं की दुकान में ओवरहीट होने के कारण कीटनाशक दवाईआं खराब गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्थित अड्डा झुंगियां में कल  रात करीब 9  वजे माता शीतला हाउसहोल्ड...
article-image
पंजाब

SDM Urges Public to Buy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Special children from the JSS Asha Kiran Special School, Jahan Khela, organized a candle exhibition at the local tehsil complex. The event was inaugurated by SDM Gursimranjit Kaur, who also extended...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 IAS अफसर एक ही परिवार में : एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान

महोबा जिले के एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान बनाया है। इस परिवार के तीन सदस्य दो प्रदेशों में मुख्य सचिव पद तक पहुंचे हैं। इनमें सबसे नई नियुक्ति आईएएस अलका तिवारी की...
Translate »
error: Content is protected !!