PSPCL में 2500 असिस्टेंट लाइनमैन पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी : इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

by
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 2500 असिस्टेंट लाइनमैन पदों की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 2500 पद हैं, जिनमें से 837 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी को 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए तथा लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (एनएसी) अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों के पास किसी पंजीकृत फैक्ट्री, कंपनी या संगठन में इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड में कार्य का अनुभव होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जिसे उसने 10वीं कक्षा या उससे ऊपर पढ़ा हो।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा और चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹25,500 से ₹81,100 तक का वेतन मिलेगा। सामान्य, EWS और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये और एससी, एसटी, पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 590 रुपये है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार पर पेड़ की बड़ी टहनी टूट कर गिरी, चारों कार स्वार बाल बाल बचें

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव गढ़ी मट्टों के पास कार पर पेड़ की बड़ी टाहनी टूट कर गिर गई । जिसमें कार को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन कार में स्वर पति पत्नी...
article-image
पंजाब

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

होशियारपुर, 08 मार्च:    डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंजाब के जिला जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री...
article-image
पंजाब

22वां राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट अगले वर्ष फरवरी में होगा – राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी के लिए ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक 

गढ़शंकर,  15 दिसम्बर: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की बैठक खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लिये...
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 73 बोतलें अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अवैध रूप से अन्य राज्यों से शराब लाकर बेचने वाले अनसरो पर नकेल कसते हुए मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को 73 बोतल अवैध संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!