PU में अगर आप अपनी अधूरी डिग्री पूरी करना चाहते हो तो आपके लिए गोल्डन चांस :12 फरवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन, अप्रैल-मई में होंगी परीक्षाएं

by

चंडीगढ़  :  अगर आप अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए और री-अपीयर का कोई विकल्प भी नहीं बचा, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। पंजाब यूनिवर्सिटी  ने ऐसे विद्यार्थियों को गोल्डन चांस देने का फैसला किया है। इसके तहत छात्र 12 फरवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षाएं अप्रैल-मई 2026 में कराई जाएंगी।

यह मौका यूजी, पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के उन छात्रों के लिए है, जो निर्धारित अवधि में अपनी डिग्री पूरी नहीं कर सके थे। परीक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन मोड में कराई जाएंगी। ट्रोलर ऑफ एग्ज़ामिनेशन प्रोफेसर जगत भूषण ने बताया कि यूजी कोर्स करने वाले छात्रों के लिए यह मौका 2014 और उसके बाद प्रवेश लेने वालों को मिलेगा। वहीं पीजी और प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के लिए यह सुविधा 2011 और उसके बाद दाखिला लेने वालों के लिए होगी। इन छात्रों की परीक्षाएं अप्रैल-मई 2026 में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही कराई जाएंगी। अभी छात्र केवल ईवन सेमेस्टर के पेपरों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं, जिनमें दूसरा, चौथा, छठा और आठवां सेमेस्टर शामिल हैं। दसवां सेमेस्टर भी इस गोल्डन चांस में शामिल किया गया है।

                      जिन विद्यार्थियों के पास री-अपीयर का कोई भी मौका अब शेष नहीं है, वे पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा दिए गए इस गोल्डन चांस का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे छात्र री-अपीयर, कंपार्टमेंट, पूरा विषय, नंबर सुधार, अतिरिक्त विषय और अधूरे या छूटे हुए प्रैक्टिकल पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किए जाएंगे। यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन पोर्टल ugexam.puexam.in और पीजी व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए pgexam.puexam.in रहेगा। यह पोर्टल 12 फरवरी 2026 से खुलेगा और 11 मार्च 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। फीस की बात करें तो यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सेमेस्टर 7,500 रुपए और पीजी व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सेमेस्टर 15,000 रुपए शुल्क तय किया गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 11:30 बजे बिन्तरु नाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर में स्थापित होगा ग्रामीण हाट

रोहित भदसाली। हमीरपुर 01 अक्तूबर। जिला मुख्यालय में ग्रामीण हाट (अपनी मंडी) की स्थापना के लिए कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में मतदाता सूचियां 27 अक्तूबर, 2023 से निरीक्षण के लिए उपलब्ध : ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 25 अक्तूबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और लोगों की बदनसीबी होगी : 3 महीने में ही 4500 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया, कर्ज लेने की यही स्पीड रही तो लेना पड़ेगा सरकार को हर साल 18 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार यदि इसी स्पीड से लोन लेती रही तो एक दिन हिमाचल के हालात श्रीलंका जैसे बनने तय हैं। यह हिमाचल और यहां के लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!