Punjab News : पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश : शव के एक हाथ में नेहा लिखा हुआ

by

पटियाला :  पटियाला की रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम से एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की उम्र करीब 20 साल है। लड़की का शव ड्रम के अंदर रखने के बाद उसके ऊपर लाल रंग का लगाया हुआ था। हत्या करने के बाद शव को ड्रम में बंद किया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया है। लड़की के चेहरे पर हल्का जख्म है, लेकिन शरीर पर कोई चोट नहीं नजर आई।

Punjab Crime News

नीले ड्रम के अंदर मिली महिला के शव के बारे में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गुरप्रीत सिंह ने बताया, “हमें आज सुबह सूचना मिली कि डीसीडब्ल्यू फ्लाईओवर के पास एक नीले ड्रम के अंदर एक महिला का शव मिला है। हम तुरंत घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। हमने मौके पर ही जांच करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद शव को पहचान के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया।

एसएचओ ने बताया कि शव की प्रारंभिक जांच में उसकी बांहों पर दो टैटू पाए गए। इसके बाद उसकी पहचान हो गई; उसकी पहचान संत लाल की बेटी नेहा (उम्र 20+) के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल पटियाला के पंजाबी बाग इलाके में रह रहा है।

शव के एक हाथ में नेहा लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ में दिल वाला टैटू बना है जिस पर एन और ए लिखा हुआ है। उनकी बेटी कुछ दिनों से लापता थी। उन्होंने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी… हम अब लड़की के परिजनों से आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए समन्वय कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 DSP सस्पेंड ..तरनतारन उपचुनाव के केस मामले में : शिअद नेता की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया अवैध

तरनतारन । विधानसभा हलका तरनतारन उपचुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित नेताओं के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमों की गाज जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों पर लगातार गिर रही...
article-image
पंजाब

“47 केस, नाभा जेलब्रेक का दोषी और अब AAP नेता! CM मान ने गुरप्रीत सेखों को दिलाई पार्टी की सदस्यता”

कांग्रेस ने कहा- गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने का खतरनाक संदेश, अकाली दल बोला- ‘गैंगस्टरों से प्यार’ वाली नीति फिरोजपुर। पंजाब के चर्चित 2016 नाभा जेलब्रेक मामले में दोषी ठहराए जा चुके गुरप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी अब तक 4165 लोगों की आंखों की पुतली बदलवाकर उन्हें रोशनी प्रदान कर चुकी : डॉक्टर तरसेम सिं

 सोसाइटी की मांग पर रायत एंड बाहरा यूनिवर्सिटी तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी ने दाखिला फार्म में नेत्रदान संबंधी कालम ऐड किया -डॉक्टर तरसेम सिं गढ़शंकर, 12 मई : रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी...
article-image
पंजाब

Grants worth ₹61 lakh released for

Development works related to roads, playgrounds, streets and drains and rainwater conservation have gained momentum Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 6 : MLA Dr. Ishank Kumar, attended the football tournament organized at Maili village of Chabbewal constituency,...
Translate »
error: Content is protected !!