RSS कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, मौत

by

पंजाब पुलिस ने RSS कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा के मर्डर के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार दिया है। आरोपी बादल मर्डर के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस ने फाजिल्का जिले में उसकी घेराबंदी की थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी थी. जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लगी है. उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी मुताबिक 15 नवंबर को फिरोजपुर में दिनदहाड़े नवीन अरोड़ा की हत्या कर दी गई थी. उन पर गोलियां चलाने वाला आरोपी बादल पिछले 12 दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को पुलिस की एक टीम फाजिल्का के एक श्मशान घाट के पास पहुंची. प्लान था बादल के साथियों को गिरफ्तार और हथियार बरामद करना. पुलिस का दावा है कि उसकी टीम को देखते ही दो संदिग्धों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी. इनमें बादल भी शामिल था।

मुठभेड़ में बादल को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कार्रवाई के दौरान एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लगी और वो घायल हो गए।इसके बाद बादल और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए फाजिल्का सिविल अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान आरोपी बादल की मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक नवीन अरोड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे थे. 15 नवंबर को फिरोजपुर में उनकी हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं. अरोड़ा हत्याकांड की जांच के दौरान कई गिरफ्तारियां हुईं. पिछले हफ्ते पुलिस ने अरीफके गांव में अलग मुठभेड़ के बाद एक और मुख्य आरोपी गुरसिमरन सिंह को पकड़ा था।

इसके अलावा हर्ष और कनव नाम के दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। माना जा रहा है कि उन्होंने हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप शासन के दौरान राज्य में ड्रग्स और गैंगस्टर बढ़े – पूर्व विधायक चरणजीत कौर बाजवा

गढ़शंकर : गढ़शंकर में प्रेस से बातचीत करते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी पूर्व विधायक चरणजीत कौर बाजवा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर...
article-image
पंजाब

Swami Ramchand’s Legacy of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 2 : A large and enthusiastic congregation gathered for the 42nd annual function honoring Swami Ramchand, organized by Baba Roushan Singh at Prime Enclave, Boolan wari. The event, which began with readings...
article-image
पंजाब

मुलाकात के बाद बदले सुर : सिद्धू ने सीएम भगवंत मान की जम कर की तारीफ

मुलाकात के बाद सिद्धू ने सीएम भगवंत मान की जम कर की तारीफ, इन मुद्दों पर हुई चर्च चंडीगढ़, 9 मई पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीर निगाहा में पंजाब के युवक से पुलिस ने पकड़ा देसी कट्टा पिस्तौल : आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

एएम नाथ। ऊना :  ऊना जिला के धार्मिक स्थान पीर निगाह पर पुलिस ने पंजाब के एक युवक को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब से कुछ युवक माथा टिकने...
Translate »
error: Content is protected !!