SDM की मौजूदगी में खोदी जमीन -हरियाणा पुलिस.ने हिमाचल पहुंच कर.. जानें क्यों और क्या मिला ..

by
एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला में हरियाणा की पुलिस ने दबिश दी है। यहां पर हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर जमीन भी खोदी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस की टीम एक भ्रूण की तलाश में आज शुक्रवार को कांगड़ा पहुंची थी।
कांगड़ा पुलिस थाना में जाने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम ने एसडीएम कांगड़ा की कोर्ट में दस्तक दी।
कांगड़ा पहुंची थी हरियाणा पुलिस
बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस की टीम एक भ्रूण की तलाश में हिमाचल पहुंची थी। हरियाणा पुलिस ने आज कांगड़ा के एसडीएम निशात जसवाल की अदालत में अनुरोध किया कि जमीन में दबाए गए भ्रूण की एसडीएम की मौजूदगी में खुदवाई करवाना चाहते हैं। जिस पर एसडीएम कांगड़ा से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम एसडीएम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर जमीन में खुदवाई करवाई गई।
नाबालिग को भगाने के मामले में कांगड़ा आई थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार मई 2024 में हिसार जिला में एक एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें परिवार ने उनकी नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी युवक हरियाणा का रहने वाला था और एक नाबालिग लड़की को भगा कर 2024 में हिमाचल के कांगड़ा जिला ले आया था।
लड़की का करवाया था गर्भपात
काफी समय बाद जब युवक वापस हरियाणा लौटा तो हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह जिस लड़की को भगा कर ले गया था, वह गर्भवती हो गई थी। जिसके चलते उसका गर्भपात करवाया गया और दो से तीन माह के भ्रूण को जमीन में दफन कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर हरियाणा पुलिस कांगड़ा पहुंची और यहां पर आकर उन्होंने एसडीएम की मौजूदगी में जमीन की खुदाई की।
खुदाई में मिला कपड़ा
बताया जा रहा है कि जमीन में खुदाई के दौरान हरियाणा पुलिस को कोई भ्रूण तो नहीं मिला, लेकिन जिस कपड़े में भ्रूण दबाया गाय था, वह कपड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मिट्टी के सैंपल भी कब्जे में लिए हैं। हरियाणा पुलिस उस कपड़े और मिट्टी के सैंपल को अपने साथ हरियाणा ले कई है। जहां कपड़े और मिट्टी की फोरेंसिंक जांच की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दसोरा माजरा व रामपुर जंगी समेत आठ टीमों ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

रविवार को होंगे क्वार्टर फाइनल मैच, विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार नकद पुरस्कार विधायक राम कुमार ने प्रतियोगिता का कराया शुभारंभ बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) :यूथ क्लब दसोरा माजरा की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया प्रदेश सरकार ने

हमीरपुर : राज्य सरकार ने इस माह की 25 तारीख को होने वाली कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने की घटना के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत  पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। भरमौर, 8 अक्टूबर :  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत आज पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!