SGPC ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम : आरोपों पर मांगा स्पष्टीकरण

by

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह के बीच विवाद गहरा गया है।

एसजीपीसी ने ज्ञानी रघबीर सिंह को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए उनके द्वारा लगाए गए कथित झूठे आरोपों पर स्पष्ट रुख देने को कहा है। कमेटी ने साफ किया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ज्ञानी रघबीर सिंह 2 अप्रैल 2026 तक अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हेड ग्रंथी को 72 घंटे का समय देकर आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा जाए। धामी ने आरोपों को बेबुनियाद और असत्य करार दिया।

गौरतलब है कि बीते कल ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसजीपीसी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कुछ प्रशासनिक निर्णयों और आंतरिक मामलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उनके बयानों के बाद सिख संगत में चर्चा तेज हो गई थी और मामला तूल पकड़ने लगा। धामी ने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा दिया गया बयान पहले से लिखी गई स्क्रिप्ट जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने दोहराया कि एसजीपीसी किसी भी प्रकार के गलत आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेगी और तथ्यों के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि ज्ञानी रघबीर सिंह निर्धारित 72 घंटे के भीतर क्या जवाब देते हैं और आगे एसजीपीसी क्या कदम उठाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेड़ा कल्मोट स्कूल की वॉलीबॉल खिलाड़ी जसप्रीत कौर का कर्नाटक में नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयन

 खेड़ा कल्मोट :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा कल्मोट की वॉलीबॉल खिलाड़ी जसप्रीत कर्नाटक के शिमोगा में होने वाले 67वें नेशनल स्कूल गेम्स में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रीय खेल 29 जनवरी से...
article-image
पंजाब

प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर हमला : कार सवार बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं, विस्फोटक बोतल फेंकी

लुधियाना :   प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर हमला हुआ है। घटना बद्दोवाल गांव की है। जहां प्रॉपर्टी कारोबारी यादविंदर सिंह के घर पर बीती रात हमला हुआ। रात करीब 1:45 बजे सफेद रंग की...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘गौरव सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

होशियारपुर  , 2 सितंबर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू), होशियारपुर द्वारा शिक्षा, खेलकूद, एनसीसी और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए ‘गौरव सम्मान समारोह 2026’ का...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर चुनाव : 2 नामांकन पत्र हुए रद्द -नामांकन पत्रों की जांच उपरांत 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए

होशियारपुर, 26 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-सह-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए 286 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच...
Translate »
error: Content is protected !!