SHO को आप विधायक ने गालियां निकाली : किसी ने कर ली वीडियो रिकॉर्ड और बाद में वीडियो हो गई वायरल

by

अमृतसर : आम आदमी पार्टी  के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का ट्रैफिक जाम देखकर पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने एसएचओ को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और धालीवाल अपनी गाड़ी से उतरे और खुद ही जाम खुलवाने लगे।  उन्होंने कुछ ही देर में जाम तो खुलवा दिया लेकिन पूरे समय वह पुलिस की कारगुजारी पर गुस्साए दिखे। उनके गाली देते हुए की मौके पर ही किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली और बाद में वायरल हो गई।

 वीडियो को लेकर धालीवाल की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है। इस मामले में एसएचओ ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।  कुलदीप धालीवाल अजनाला से आप के पहली बार विधायक बने हैं। शुक्रवार को वह अजनाला से गुजर रहे थे। इसी दौरान मेन चौक पर जाम लगा हुआ था। यह देखकर धालीवाल ने गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद वह खुद ही ट्रैफिक कंट्रोल करने लगे।

इस दौरान उन्होंने पुलिसवालों की भी क्लास लगाई। धालीवाल ने कहा कि यहां खड़े-खड़े क्या कर रहे हो, सारे शहर में जाम लगा हुआ है। जाम निकलवाओ, बाकी तुमसे मैं बाद में बात करता हूं। इसके बाद धालीवाल खुद भी स्कूल बस से लेकर ट्रैक्टर वालों को तक जाम से निकलवाते हुए नजर आए।विधायक के करीबियों के मुताबिक मेन चौक पर जाम लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस वहां नहीं थी। इस दौरान धालीवाल वहां पहुंचे तो वह भी जाम में फंस गए। इसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान SHO अजनाला को मौके पर बुलाया गया लेकिन उन्हें आने में देरी हो गई। जिसके बाद धालीवाल ने एसएचओ को गालियां निकाल दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महाराज ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजेन्द्र चंद पब्लिक स्कूल मनसोवाल का 10वीं का रिजल्ट शानदार

गढ़शंकर : 23 जुलाई श्री सतगुरु भूरीवाले गुरगद्दी परंपरा (गरीबदास संप्रदाय) के मौजूदा गद्दीनशीन वेदांत आचार्य सतगुरु चेतना नंद महाराज भूरीवालों के संरक्षण में बीत इलाके में चल रहे महाराज ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासी राणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR : चुनाव आयोग का तीसरे चरण का आदेश जारी

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक, यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में...
article-image
पंजाब , समाचार

जूठे बर्तन और शौचालय की सफाई… श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल को सुनाई धार्मिक सजा

अमृतसर :   अकाली दल की सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में सुखबीर बादल और बाकी सिख मंत्रियों को सजा सुना दी गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM की जमानत तक जब्त : पार्टी को 1 पर्सेंट वोट नहीं मिला

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के बाद JJP यानी जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बने थे। साथ ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ बनी गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री तक बनाया...
Translate »
error: Content is protected !!