पंजाब रोडवेज के हड़ताल में शामिल सभी कच्चे मुलाजिम ससपेंड : पंजाब में PRTC का चक्का जाम, अनिश्चित काल तक हड़ताल की एलान

by

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम की बसों के टेंडर निकालने के विरोध में शुक्रवार से प्रर्दशन कर रहे पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों द्वारा की जा रही हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने इस संबंध में सभी कच्चे मुलाजिमों को ई-मेल भेज कर सूचित कर दिया है।

पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज की बसों के पहिए शनिवार को भी थमे रहे। कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद कर दिए और धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इसी के चलते कर्मचारियों ने पूरे पंजाब में अनिश्चित काल के लिए हड़ताल की घोषणा कर दी है। सरकारी बसों के चलने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। पूरे प्रदेश में बसों का संचालन ठप कर दिया गया है। ऐसे में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। नवांशहर ,बठिंडा, जगरांव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर , पटियाला समेत सभी शहरों में बसों का संचालन बिल्कुल बंद कर दिया गया है।  लंबित मांगों को लेकर कार्यरत पीआरटीसी बसों में कच्चे मुलाजिमों ने शनिवार को एक बार फिर जगरांव बस स्टैंड पर धरना दे दिया। दूसरी ओर पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते पूरे बस स्टैंड परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। मुलाजिमों का आरोप है कि सरकार न तो उन्हें पक्का कर रही है और न ही अपने अधिकारों की मांग करने दे रही है। रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों ने शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया था, लेकिन पुलिस ने सरकारी निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए धरना शुरू होने से पहले ही कई यूनियन नेताओं को उनके घरों से उठा लिया था। धरने पर मौजूद अन्य मुलाजिमों को भी हिरासत में लेकर कुछ समय के लिए थानों में रखा गया। मुलाजिम नेता महिंदर सिंह, ने कहा पुलिस ने शुक्रवार को जिन नेतताओं को घरों से उठाया गया, उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाए। नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को बिना किसी नेतृत्व के ही बस स्टैंड पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। बतां दे कि बीते दिन शुक्रवार को कच्चे मुलाजिमों ने चक्का जाम करना था।लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने यूनियन नेताओं और कुछ वर्करों को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद गुस्साए 11 कर्मी पेट्रोल की बोतले लेकर पानी की टैंकी पर चढ़ गए थे। बीती रात जब पुलिस ने हिरासत में लिए कच्चे कर्मियों को रिहा कर दिया था तो उसके बाद कच्चे कर्मी पानी की टैंकी से नीचे उतर आए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर...
article-image
पंजाब , समाचार

ड्रोन के जरिए हथियारों और गोला-बारूद की सीमा पार से तस्करी का मामला : मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट की दायर

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीमा पार हथियार तस्करी मामले में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर रहमत अली...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से गांव-गांव लोगों को कुपोषण से सावधान करते हुए किया जाएगा जागरुक

पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से, कुपोषण के खात्मे के लिए होगी अलग-अलग गतिविधियां 31 मार्च तक लगातार होंगी गतिविधियां होशियारपुर : महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां अब 10 मार्च तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 29 जनवरी : एडीसी एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!