SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

by

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस इंस्पेक्टर को सुखविन्दर सिंह निवासी गाँव नूरपुर हकीम ( ढाणी मलूक सिंह), तहसील धर्मकोट द्वारा दर्ज करवाई शिकायत पर काबू किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने फ़िरोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो रेंज के दफ़्तर में पहुँच कर बयान दर्ज करवाए और दोष लगाया है कि उसके चोरी हुए ट्रक-ट्राले का पता लगाने के लिए वह पहले थाना कोट इसे खान, मोगा ज़िला में गया और उपरोक्त एस. एच. ओ को मिला जिसने इस सम्बन्ध में मदद करने के लिए एक लाख रुपए की माँग की परन्तु आखि़रकार सौदा 80,000 रुपए में तय हो गया। इसके बाद उक्त थानेदार ने शिकायतकर्ता से पेशगी किश्त के तौर पर 50, 000 रुपए ले लिए परन्तु शिकायतकर्ता ने उसे कहा कि वह ट्रक- ट्रेलर का सुराग पता लगने के बाद ही बाकी रहती रकम देगा।

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि वह अपने ट्राले के बारे पता लगाने के लिए दोबारा थाना कोट इसे खान पहुँचा तो पता लगा कि उक्त थानेदार का तबादला बतौर ऐसऐचओ धर्मकोट हो गया है। फिर वह उसे नयी तैनाती वाले थाने में मिला जहाँ उक्त थानेदार ने रिश्वत की बकाया रकम देने के बाद ही गुजरात से उसकी गाड़ी बरामद करने की बात की। इसके बाद थाने में ही एस. एच. ओ. ने शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के तौर पर 20,000 रुपए ले लिए और बकाया रकम तुरंत अदा करने की हिदायत की। इस भ्रष्टाचार के आगे न झुकने के कारण शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज के दफ़्तर के पास जाने का फ़ैसला किया। इसके बाद जब उक्त एस. एच. ओ. 10,000 रुपए की बकाया रकम की माँग रहा था तो शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकार्ड कर ली और सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो दफ़्तर को सौंप दी।  प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने इस मामले में ऐसऐचओ को दोषी पाये जाने के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके नतीजे के तौर पर थानेदार गुरविन्दर सिंह भुल्लर को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।  इस सम्बन्धी उक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 अधीन एफ. आई. आर. नम्बर 26 तारीख़ 5 अक्तूबर 2023 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए मुलजिमों को अदालत में पेश किया जायेगा और इस केस के बारे आगे कार्यवाही जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज भारत लाने की पहल तेज, सीएम भगवंत मान ने ब्रिटेन के कानूनविदों से मांगा सहयोग

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने में राज्य सरकार की सहायता के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से समर्थन की अपील की। अपने सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बरामद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को सशक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DGP गौरव यादव ने कहा पंजाब को किसान नेता डल्लेवाल की जरूरत : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से की मुलाकात

खनौरी : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की पंजाब पुलिस के प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ रविवार को...
Translate »
error: Content is protected !!