SHO 20 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में ड्राइवर सहित रंगेहाथ ग्रिफ्तार : SHO के घर की तलाशी के दौरान 60 हजार रुपये और किए बरामद

by

होशियारपुर/चंडीगढ़, 29 अगस्त:
पंजाब विजिलेंस बयूरो ने आज थाना दसूहा के एसएचओ बलविंदर सिंह इंस्पेक्टर और उसके ड्राइवर एएसआई योगराज को 20 हजार रिश्वत लेते हुए ग्रिफ्तार कर लिया है। इएके दौरान विजिलेंस ने उक्त एसएचओ के घर की तलाशी दौरान 60 हजार और बरामद किए है। विजिलेंस ने दोनों को बलविंदर सिंह निवासी सेदोवाल क्लां, जिला गुरदासपुर की शिकायत पर ग्रिफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि बलविंदर सिंह ने अपने भाई लखविंदर सिंह और उसके चचेरे भाई गुरनाम सिंह के खिलाफ 08-07-2023 को आईपीसी की धारा 324, 506 और 34 के तहत पुलिस स्टेशन दसूहा में दर्ज एफआईआर 126 में धारा 326 नहीं जोड़ने के बदले में आरोपी एसएचओ ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी एसएचओ उससे 20 हजार रुपये पहले ही ले चुका था और बाकी रिश्वत मांग रहा था।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर की टीम ने जाल बिछाया और एस.एच.ओ. बलविंदर सिंह और उनके ड्राइवर योगराज को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। उन्हीनो बताया कि एसएचओ ओ उसके ड्राइवर के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज में एफआईआर 21 दर्ज कर ली गईं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इम्पैक्ट समिट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हल्के में गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर सरकार लगाएगी फलदार पौधे : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा गांव की पंचायती जमीनों में फलदार पौधे लगाकर पंचायत की आमदन बढ़ाने के लिए नए बन रहे प्रोजैक्ट के तहत बुधवार को विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर...
article-image
पंजाब , समाचार

धमाई का युवक जसविंदर सिंह यूक्रेन में फंसा…. परिजन परेशान।

गढ़शंकर – यूक्रेन व रूस के युद्ध शुरू हो गया है वहीं यूक्रेन में रह रहे भारतीय लोगों के परिजन अपने अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ऐसे ही गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त : मृतक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजा था

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक युवक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने 26-27 लाख रुपए खर्च करके कनाडा भेजा परंतु मंगेतर द्वारा उसे विदेश न बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ...
Translate »
error: Content is protected !!