SHO ने कर दिया बड़ा कांड : थाना रामा मंडी के SHO गिरफ्तार

by

जालंधर  :   थाना रामा मंडी के SHO को स्पा सेंटर संचालक से पैसे लेकर मेहरबानी दिखाने  को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है।  थाने के SHO अरोड़ा द्वारा पिछले दिनों कई आपराधिक मामले भी हल किए गए थे पर इसी बीच ख़ुद थाने के इंस्पेक्टर ने बड़ा कांड कर दिया है।

थाना रामामंडी के SHO इंस्पेक्टर राजेश अरोड़ा ने स्पा सेंटर संचालक पर कार्रवाई न करने के बदले तीन लाख रुपये की रिश्वत ली थी। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। राजेश अरोड़ा ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था, इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने जांच के बाद SHO के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिश्वत ले रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल :   अमृतसर सिटी की ट्रैफिक पुलिस इस समय विवादों में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कर चालक को रोककर चालान काटने की धमकी देकर ट्रैफिक पुलिस का एएसआई रिश्वत ले रहा है। यह वीडियो कचहरी रोड के दोआबा चौक का है। वहां पर एक ऑफिस में काम करने वाले का कहना है कि पिछले कई दिनों से दोनों ट्रैफिक पुलिस वाले लगातार लोगों को चालान काटने की धमकी देकर रुपये वसूल रहे थे। वीडियो इसलिए वायरल किया ताकि अधिकारियों को पता चल सके कि ट्रैफिक कंट्रोल करने की आड़ में पुलिस कर्मचारी कैसे लोगों से पैसे वसूल रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नाबालिग लड़की को दोबारा बहला फुसलाकर लेकर जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर ले जाने के आरोप में पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने गढ़शंकर पुलिस को दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति की संबंध बनाने की डिमांड बिल्कुल सही : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका पर की ये टिप्पणी

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट में पति-पत्नी का एक केस आया था. पत्नी का कहना था कि पति उसे प्रताड़ित करता है और उसने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए. इस पर...
article-image
पंजाब

प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर

सरकार झूठ बोलकर महात्मा गांधी के पंचायती राज और ग्राम स्वराज के सपने का गला घोंटा एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की लगभग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
Translate »
error: Content is protected !!