SIR के विरोध पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : रणधीर शर्मा बोले- संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ भ्रम फैला रही पार्टी

by

 वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस SIR का विरोध क्यों कर रही; जीत पर जनादेश, हार पर EVM और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना दोहरा मापदंड

एएम नाथ।  शिमला, 8 अक्टूबर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस के आंदोलन को लेकर हिमाचल भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ आंदोलन करने और जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

रणधीर शर्मा ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 21 के तहत चुनाव आयोग को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है और इससे पहले भी मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जाता रहा है। उनके अनुसार, 2002 से 2004 के बीच भी ऐसी प्रक्रिया अपनाई गई थी और 2025 में फिर विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू किया गया।

‘वोट चोरी का आरोप, फिर SIR का विरोध क्यों?’

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूचियों में कथित वोट चोरी, एक ही व्यक्ति के नाम अलग-अलग स्थानों पर दर्ज होने और फर्जी मतदाताओं जैसे आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि SIR का उद्देश्य मतदाता सूचियों की जांच करना, दोहरे नामों की पहचान करना, अपात्र प्रविष्टियां हटाना और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है तो कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए उसके आरोप तथ्यों पर आधारित थे या केवल राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा थे। यदि पार्टी इन अनियमितताओं को लेकर गंभीर है तो उसे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए।

‘जीत पर जनादेश, हार पर EVM पर सवाल’

रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर कांग्रेस इसे जनता का जनादेश बताती है, जबकि हार के बाद EVM और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार EVM से हुए विधानसभा चुनाव के बाद बनी। कर्नाटक में भी कांग्रेस EVM से हुए चुनाव में सत्ता में आई और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी EVM से हुए चुनाव के बाद बनी। ऐसे में कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि जिस चुनावी व्यवस्था से जीत मिलती है, वही व्यवस्था हार के बाद सवालों के घेरे में कैसे आ जाती है।

सुक्खू से पूछा- अपनी जीत पर भी उठाएंगे सवाल?

रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जिस चुनाव में उन्हें जनता का जनादेश मिला, क्या वे उस चुनाव की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाएंगे।

भाजपा नेता ने कांग्रेस से चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय चुनावी हार के कारणों पर आत्ममंथन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि EVM और बैलेट पेपर दोनों माध्यमों से हुए चुनावों में भाजपा को जनता का समर्थन मिला है। कांग्रेस को हर चुनाव के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय अपनी रणनीति और संगठन की कमियों पर विचार करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग स्ट्रॉंग रूम की जाँची व्यवस्थायें, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला 29 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज प्रातः 7:30 बजे राजकीय आईटीआई ठियोग स्थित ईवीएम स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश

एएम नाथ । शिमला, 24 फ़रवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने और बदलने का काम प्राथमिकता के आधार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना और बुनियादी सुविधाएँ अत्यंत आवश्यक : डॉ. जनक राज

सेवा परमो धर्म: मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सुविधा हेतु 15 व्हील चेयर भेंट एएम नाथ। चंबा :  “सेवा परमो धर्म” और “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा प्रक्रिया तेज, कमेटी गठित

एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना में सार्वजनिक सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा प्रक्रिया को और अधिक गति प्रदान की...
Translate »
error: Content is protected !!