ऊना में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका : रजनी पाटिल ने संभाली कमान, मुकेश अग्निहोत्री बोले- चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अक्टूबर। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने गुरुवार को ऊना में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की।

‘काला दिवस’ के रूप में मना रही कांग्रेस : पाटिल

रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस आज के दिन को पूरे देश में ‘काला दिवस’ के रूप में मना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के कारण करोड़ों लोगों के मताधिकार पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी और इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी।

पाटिल ने आरोप लगाया कि वोटों में हेरफेर के जरिए सरकारें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की बात

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ऊना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जाएगी। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा जरूरी है।

दिल्ली में हिरासत के विरोध में प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। 7 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हिमाचल कांग्रेस ने दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

ऊना में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, SIR और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

62 लाख रुपए से छह माह में बनेगा संतोषगढ़ पशु चिकित्सालयः सत्ती

ऊना, 9 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज संतोषगढ़ में 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण का विधिवत पूजा अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच बैठा दी : मानसून सत्र में विधायकों ने कहा था कि प्रदेश में निजी मेडिकल कालेज में मनमानी फीस और अन्य शुल्क वसूले रहे

शिमला : निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच का दायित्व हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को नहीं दिया गया है, बल्कि सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की...
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर की विस्तृत चर्चा : ज़िला परिषद की विशेष बैठक की ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद कार्यालय के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर विस्तृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना अनुमति के गिरफ्तार नहीं किए जा सकेंगे सरकारी कर्मी : कांस्टेबलों का काडर भी होगा अब राज्य स्तर का, भर्ती करेगा राज्य पुलिस बोर्ड

एएम नाथ। धर्मशाला : राज्य सरकार की अनुमति से ही ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। कांस्टेबलों का काडर भी अब राज्य स्तर का होगा। भर्ती राज्य पुलिस बोर्ड करेगा।...
Translate »
error: Content is protected !!