SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी 70 वर्षीय बुजुर्ग -आईजी लुधियाना से मिलने के बाद भी नहीं जागे पुलिस अधिकारी

by
जगराओं : एक महीने पहले गांव सिधवां कलां की पूर्व महिला सरपंच के बेटे के खिलाफ घर के बाहर आकर धमकाने, गालियां निकालने और पहले से दर्ज करवाए केस को वापस लेने की शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आखिरकार 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोमवार को एसएसपी दफ्तर के मुख्य गेट पर आकर बैठ गई।
ठंड में परिवार को साथ लेकर जमीन पर बैठी बुजुर्ग मनजीत कौर का आरोप है कि उसने पिछले महीने 6 तारीख को इस संबंधी 112 पर कॉल करने के साथ-साथ पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई थी, परंतु आज तक उस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने दावा किया वो इस संबंधी आईजी लुधियाना के दफ्तर में जाकर भी गुहार लगा चुकी है, परंतु अधिकारियों ने उसके बाद भी शिकायत पर गौर नहीं किया, जिसके चलते उसे आज मजबूरन एसएसपी दफ्तर के बाहर आकर धरने पर बैठना पड़ा। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ओर से एसएसपी दफ्तर के बाहर मुख्य गेट पर बैठने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एसएचओ सदर सुरजीत सिंह को कार्रवाई के आदेश जारी किए, जिसके चलते एसएचओ ने कुछ ही समय बाद विरोधी पार्टी को थाना सदर बुलाया। थाना सदर पहुंचे विरोधी पक्ष के लोगों ने महिला व उसके परिवार को आज फिर से थाने में भी धमकाया, जिसकी वीडियो बनाकर महिला की बहू ने वायरल कर डाली। मनजीत कौर ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में गांव की मौजूदा महिला सरपंच सुखविंदर कौर व उसके पति कुलदीप सिंह पर अपनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश को लेकर मामला दर्ज करवाया था। अब दंपति का बेटा बलराज सिंह जहां बार-बार उनके घर के आगे आकर बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे मारता है, वहीं सारेआम गालियां निकालता हुआ धमकाता है और दो वर्ष पहले दर्ज केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। महिला के मुताबिक पहले भी कुलदीप सिंह की ओर उसकी व उसके पति की मारपीट की गई थी, जिसके चलते वो अब काफी समय से डर के साए में जिंदगी काट रहे हैं, परंतु पुलिस उसकी शिकायत पर सुनवाई के लिए तैयार ही नहीं हो रही, जिसके चलते वो आज धरने पर बैठी है। महिला के मुताबिक पिछले महीने 6 नवम्बर को बलराज सिंह ने उनके घर के बाहर आकर सरेआम बिना बात के ही उन्हें गालियां निकाली और केस वापिस न लेने पर अंजाम भुगतने की बात कही, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई है, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। वहीं एसएचओ सदर सुरजीत सिंह का कहना है कि मनजीत कौर की ओर से लगाए गए धरने के बारे में तो उन्हें जानकारी नहीं परंतु वो महिला की शिकायत पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाने में बैठकर कोई भी किसी दूसरे पक्ष को धमकियां नहीं दे सकता। एसएचओ ने बताया कि बुजुर्ग महिला को हर हाल में इंसाफ दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में कोविशील्ड के पहले दिन दो डाकटरों सहित नौ कर्मचारियों को टीके लगाए गए अस्पताल में कुल डाकटरों सहित 81 कर्मचारी, डर के चलते सिर्फ नौ ने लगवाए टीके

पहला टीका तो लगाया ताकि सभी के दिल और दिमाग से भ्रम निकले और सभी टीकाकरण करवाए: डा. जसवंत टीकाकरण करवाने वाले सभी नौ स्वस्थ गढ़शंकर: कोरोना वायरस के प्रकोप से वचाने के लिए...
article-image
पंजाब

Praised the Government of India

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 9 : Today a meeting of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee was held. On this occasion, President Khurshid Ahmad praised the Government of India and the Indian Army for “Operation Sindoor”...
article-image
पंजाब

तुम रूठी रहो मैं मनाता रहूँ…. बीपीईओ व एक महिला टीचर का ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मोगा : बाघा पुराना में तैनात ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEPO) देवी प्रसाद का एक महिला टीचर के साथ ठुमके लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरकारी दफ्तर में उक्त...
article-image
पंजाब

गांव अजनोहा स्थित गुरुद्वारा साहिब अकाली बाबा फूला सिंह जी से मरीजों को सर्जरी के लिए आदमपुर ले जाया गया : हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी व सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी के पैतृक गांव अजनोहा स्वर्गीय माता अवतार कौर की याद में गांव अजनोहा में रहने वाले पूरे कैनेडियन...
Translate »
error: Content is protected !!