सिवल अस्पताल गढ़शंकर में कोविशील्ड के पहले दिन दो डाकटरों सहित नौ कर्मचारियों को टीके लगाए गए अस्पताल में कुल डाकटरों सहित 81 कर्मचारी, डर के चलते सिर्फ नौ ने लगवाए टीके

by

पहला टीका तो लगाया ताकि सभी के दिल और दिमाग से भ्रम निकले और सभी टीकाकरण करवाए: डा. जसवंत
टीकाकरण करवाने वाले सभी नौ स्वस्थ
गढ़शंकर: कोरोना वायरस के प्रकोप से वचाने के लिए आज सरकार दुारा शुरू किए कोविशील्ड वैकसीन के टीकाकरण के तहत आज सिवल अस्पताल गढ़शंकर में पहले दिन डाकटरों सहित नौ कर्मचारियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। कोविशील्ड का टीकाकरण डीआईओ डा. सीमा गर्ग की अगुआई में एसएमओ डा. चरनजीत पाल की देखरेख में  किया गया और पहला टीका डा. जसवंत सिंह एमडी(मैडीसन) को लगाया गया। इसके ईलावा डा. तपर्ना, अवनीत कौर ओएसटी, बलजिंदर कौर लैव टैकनीशियन, मनप्रीत कौर लैब टैकनीशियन, अरून मिन्हास आईसी, प्रशोत्तम लाल लैब टैकनीशियन, सतीश लाल दास व परमजीत कौर स्टाफ नर्स को कोविशील्ड का टीका लगाया गया।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में 81 डाकटर व अन्य स्टाफ के सदस्य है। लेकिन आज पहले दिन सिर्फ दो डाकटरों सहित सिर्फ नौ कर्मचारी टीका लगवाने को तैयार हुए। जिससे साफ हो गया कि स्वास्थ्य विभाग के डाकटरों व कर्मचारियों में टीका लगवाने से हिचक रहे है।
टीकाकरण की मुहिंम के पहले दिन जिलाधीश अपनीत रियात व एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने अस्पताल पुहंच कर टीकाकरण मुहिंम का जायजा लिया और सभी से काविशील्ड के टीके लगाने की अपील की। डीआईओ डा. सीमा गर्ग ने बताया कि होशियारपुर जिले में गढ़शंकर के ईलावा दसूहा व मुकेरिया में पहले चरण टीकाकरण आज शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्वास्थय विभाग के डाकटरों व कर्मचारियों के कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। एसएसमओ डा. चरनजीत पाल ने बताया कि  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में डाकटरों सहित 81 कर्मचारी है। सबसे पहले अस्पताल में कार्यारत डाकटरों व कर्मचारियों के टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अठारह से पचास वर्ष तक आयू के व्यक्तियों को ही पहले चरण में कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन दो डाकटरों सहित नौ कर्मी ही टीका लगवाने को तैयार हुए। सरकार की हिदायतें है कि टीका उसे ही लगवाया जाए जो लगवाना चाहता हो। जैसे जैसे कोविशील्ड का टीका लगाने के लिए रजामंदी देते रहेगे वैसे ही उन्हें टीका लगाया जाता रहेगा। कोविशील्ड का टीका लगवाने वाले वालों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।
कोविशील्ड का पहला टीका लगाने वाले डा. जसवंत सिंह : सरकार का धन्यावाद करता हूं और सभी से अपील करता हूं का सभी टीकाकरण करवाना चाहिए और सबसे पहले मैने टीका लगाया ताकि स्वास्थय कर्मचारियों सहित सभी के दिमाग से डर निकल सके और सभी टीकाकरण करवाने के लिए आगे आए। मैने खुद टीकाकरण के संबंध में ट्रेनिग ली है। यह वैकसीन मोडीफाईड जैनिटिक है इसमें कोई वायरस नहीं है। यह वैकसीन 100 प्रतशित सेफ है। किसी को भी डरना नहीं चाहिए और सभी का अपने दिल दिमाग से वहम भर्म निकालकर टीकाकरण करवाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ‘ का सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में शानो शौकत से आगाज़

खेलों से युवाओं में नशों का चलन कम होगा- रौड़ी- गढ़शंकर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार खेल विभाग पंजाब द्वारा पंजाब शिक्षा विभाग के सहयोग से ‘ खेडां वतन पंजाब...
article-image
पंजाब

जसमीत सिंह को डीएम साइंस तथा संबंधित बीएमज ने 3600 रुपए की नगद राशि तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

होशियारपुर :  शिक्षा सचिव माननीय कृष्ण कुमार जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरजीत सिंह तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राकेश कुमार के दिशा निर्देशों के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक तथा जिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री ने किए शिलान्यास और लोकार्पण

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज (मंगलवार) को हरोली विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र...
article-image
पंजाब

गोल्ड लेकर आएं, एयरपोर्ट पर रिसीव करने आऊंगा : मुख्यमंत्री मान ने हॉकी खिलाड़ियों से की फोन पर बात, पेरिस ना जा पाने पर दुख जताया

चंडीगढ़  :  ओलिंपिक खेलने पेरिस पहुंची इंडियन हॉकी टीम से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फोन पर बातचीत कर उन्हें आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने उनके पेरिस ना...
Translate »
error: Content is protected !!