UPSC में क्षितिज राणा का 824वां रैंक : क्षितिज राणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशनर के रूप में सेवा दे रहे

by

कांगड़ा : कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 824वां रैंक हासिल किया है। वर्तमान में क्षितिज राणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशनर के रूप में सेवा दे रहे हैं। क्षितिज राणा का जन्म 8 मार्च 1998 में हुआ था। जिन्होंने सेंट पॉल सीनियर स्कूल पालमपुर से दसवीं की परीक्षा पास करके आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई सोलन से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली से बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। क्षितिज के पिता कुलदीप सिंह राणा पंजाब नेशनल बैंक मुख्य कार्यालय दिल्ली में महाप्रबंधक है और माता इंदु बाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंड़वाडी (छजियाल) में बतौर मुख्य शिक्षिका सेवाएं दे रहीं है। इनके भाई कार्तिक देहरादून में एनडीए के बाद आईएमए की पढ़ाई कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने एमसीएच सेंटर ऊना का किया औचक निरीक्षण : प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिए दिशा-निर्देश

ऊना, 3 अप्रैल – उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) ऊना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां माताओं व बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

ऊना, 23 फरवरी – आगामी लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला ऊना में आदर्श आचार संहिता की अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी : जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस ने लुधियाना के दो युवकों से 14.07 ग्राम हैरोइन बरामद कर किया गिरफ्तार

सोलन, 12 अप्रैल  । पंजाब के लुधियाना निवासी दो युवकों से नालागढ़ पुलिस ने कार की तलाशी में हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया है । जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में वीरवार देर शाम...
Translate »
error: Content is protected !!