VB-G RAM G पर पंजाब सरकार का बड़ा ‘यू-टर्न’ : खत्म हुआ मनरेगा, क्या मजबूरी में लागू करनी पड़ी केंद्र की ये योजना?

by

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार की नई योजना VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) का पुरजोर विरोध करने वाली भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी  सरकार ने अब पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं।

पंजाब सरकार ने इस योजना को पूरे राज्य में लागू करने का फैसला लेते हुए इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. आगामी 1 जुलाई 2026 से यह योजना पंजाब में पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी, जिसे लेकर अब विपक्ष ने ‘आप’ सरकार को उसके यू-टर्न पर घेरना शुरू कर दिया है।

विधानसभा में प्रस्ताव पास कर किया था विरोध(Punjab VB-G RAM G Scheme) : दरअसल, केंद्र सरकार ने कांग्रेस राज में साल 2005 में शुरू हुए ऐतिहासिक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को रद्द करके उसकी जगह ‘विकसित भारत@2047’ के विजन के तहत नया ‘VB-G RAM G’ एक्ट लाया था।

विपक्ष शासित पांच राज्यों-कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, झारखंड और पंजाब ने इसका कड़ा विरोध करते हुए मनरेगा को बहाल करने की मांग का प्रस्ताव अपनी-अपनी विधानसभाओं में पारित किया था. पंजाब सरकार का तर्क था कि इस नए एक्ट से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों और अनुसूचित जाति के मजदूरों पर बुरा असर पड़ेगा. लेकिन अब राजनीति को दरकिनार कर सरकार को इसे चुपचाप लागू करना पड़ा है।

125 दिन के रोजगार की पक्की गारंटी : अधिसूचना के मुताबिक, इस नई योजना के लागू होने के बाद अब पंजाब के ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के बजाय पूरे 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी. इसके तहत जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास, सड़कें, पुल, स्कूल और आंगनवाड़ी भवन बनाने जैसी गतिविधियों को तेज रफ्तार से बढ़ावा दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने इस योजना के सुचारू संचालन के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 95,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है, जिससे मजदूरों के अधिकारों और मजदूरी के भुगतान में कोई रुकावट नहीं आएगी।

‘करोड़ों मजदूरों की रोजी-रोटी का मामला’ : इस बड़े बदलाव (Punjab VB-G RAM G Scheme) पर बात करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा जताया कि यह योजना देश के मजदूरों के जीवन में एक स्वर्णिम युग की शुरुआत करेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र ने मनरेगा के तहत पहले ही 30,000 करोड़ रुपये जारी किए थे, जिसे मिलाकर अब कुल फंड 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. चौहान ने कहा कि यह सिर्फ योजना का नाम बदलना नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रमिकों की जिंदगी को सुरक्षित करना है. 1 जुलाई से सुचारू बदलाव सुनिश्चित होना चाहिए ताकि एक भी मजदूर एक दिन के लिए भी बिना काम के न रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को ‘वाई’ श्रेणी की केंद्र सरकार ने करवाई वीआईपी सुरक्षा मुहैया : 2 भाजपा में शामिल हो चुके

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है जिसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे। सूत्रों ने वीरवार को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों में स्थानीय कांग्रेसी को हाई कमान से टिकट देने की मांग उठाई

हरवेल सिंह सैनी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा गढ़शंकर, 7 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेसी नेताओं की बैठक हरवेल सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित बैठक में स्थानीय कांग्रेसी...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar and

Hoshiarpur /Daljit Ajnoha/Nov.18 : A crucial meeting was held today to review and finalize the preparations for the Nagar Kirtan to be organized in commemoration of the 350th martyrdom anniversary of Sri Guru Tegh...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर होगा चुनाव, नामांकन प्रक्रिया पूरी, 17 तक ले सकते हैं नाम वापसी

गुजरात। गुजरात में 1 दिसंबर से पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा अब 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!