अंग्रेजी के अंकों में विवाद के चलते हिमाचल में रिवाइज होगा 12वीं कक्षा का रिजल्ट, 2 दिन बाद आएगा नया परिणाम

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में बड़ी गड़बड़ी स्वीकार की है। अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों को कम अंक मिलने की शिकायतों के बाद बोर्ड ने परिणाम को संशोधित करने का फैसला लिया है। दो दिन बाद यानी 22 मई 2025 को संशोधित परिणाम जारी होगा, जिसमें अधिकतर विद्यार्थियों के अंक बढ़ने की उम्मीद है। यह खबर उन हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की साँस लेकर आई है, जो रिजल्ट घोषित होने के बाद से चिंता में थे।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंग्रेजी विषय के पेपर में मानवीय भूल के कारण गंभीर त्रुटि हुई। दरअसल, 8 मार्च 2025 को चंबा जिला के चुवाड़ी में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा आयोजित पेपर की उत्तर कुंजी के बजाय गलती से रद्द किए गए पेपर की उत्तर कुंजी स्कैन हो गई। इस वजह से MCQ (ऑब्जेक्टिव) सवालों के 16 अंक रिजल्ट में नहीं जुड़े, जिससे कई विद्यार्थियों के अंक अप्रत्याशित रूप से कम आए।
डॉ. शर्मा ने खेद जताते हुए कहा, “इस गलती से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को हुई परेशानी के लिए बोर्ड माफी माँगता है। हम दो दिन में संशोधित रिजल्ट जारी करेंगे, जिसमें अंग्रेजी के अंक ठीक किए जाएँगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले से घोषित अंकों में कोई कटौती नहीं होगी, और अधिकतर विद्यार्थियों के अंक बढ़ेंगे। साथ ही, पास प्रतिशत में भी सुधार होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, क्योंकि अभी तक केवल अस्थायी मेरिट लिस्ट ही सामने आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत दुलाहर में किसान जागरूकता शिविर आयोजित : डॉ कुलदीप धीमान

एएम नाथ। चम्बा :  नीती आयोग द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग जिला चंबा द्वारा ग्राम पंचायत दुलाहर  में एक किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  इस किसान जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौगान के रखरखाव को वैटरन क्रिकेट क्लब व हॉकी एसोसिएशन आगे आए

चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर रखरखाव कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से सुझाव आमंत्रित : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा ;..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान के रखरखाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम माह में कम से कम दो पटवार वृतों का निरीक्षण करें: डीसी राघव शर्मा

राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश ऊना : 16 फरवरी: उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म पीड़िता का किया था गलत ढंग से मेडिकल टेस्‍ट : हाईकोर्ट ने डॉक्‍टरों पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

शिमला :    दुष्कर्म पीड़िता की चिकित्सा जांच कानून के विपरीत किए जाने पर प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल हॉस्पिटल पालमपुर के डॉक्टरों पर पांच लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। हाईकोर्ट ने इस राशि...
Translate »
error: Content is protected !!