अंडर-19 वूमैन क्रिकेट होशियारपुर ने रोपड़ को 7 विकेट से हराकर अर्जित की जीत

by

कप्तान सुरभी, उप कप्तान सुहाना व ध्रुविका सेठ ने किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 वूमैन अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर ने जिला रोपड़ की टीम को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत अर्जित की। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि रोपड़ की टीम ने टॊस जीतकर 50-50 ओवरों के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा रोपड़ ने 50 ओवरों में 7 विकेट नुकसान पर 222 रन बनाए। जिसमें सिमरप्रीत ने 92 रन तथा चहलप्रीत कौर ने 57 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान सुरभी ने 20 रन देकर 2 विकेट तथा ध्रुविका सेठ ने 42 रन देकर 2 विकेट तथा अन्नया ठाकुर ने रोपड़ के 1 खिलाड़ी को आऊट किया। 50 ओवरों में जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर की टीम ने कप्तान सुरभी के शानदार नावाद 90 रन तथा उपकप्तान सुहाना के नावाद 61 रनों की बदौलत 42.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। होशियारपुर की तरफ से वंशिका ने 14 रन तथा संजना ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। होशियारपुर की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीम के लिए बड़ी जीत है तथा इससे आने वाले मैचों में टीम का और मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने पंजाब के लिए अंडर-19 व अंडर-23 टीमों में खेल रही होशियारपुर की कप्तान सुरभी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस मेहनत व लग्न से सुरभी आप और अन्य खिलाड़ियों को जिला कोच दविंदर कल्याण की देखरेख में कड़ा अभियास कर रहे है उससे आने वाले दिनों में क्रिकेट में होशियारपुर की लड़कियों को और बल मिलेगा। एचडीसीए की इस जीत पर अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, संयुक्त सचिव विवेक साहनी ने समूह एसोसिएशन की तरफ से खिलाड़ियों को इस जीत के लिए बधाई दी। इस अवसर पर टीम के कोच दविंदर कौर कल्याण, ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, जूनियर कोच दलजीत धीमान, जूनियर कोच पंकज पिंका व दिनेश शर्मा ने भी टीम की इस बड़ी जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला नवांशहर के साथ खेला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिग्गज नेता ने आप को कहा अलविदा : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रितपाल शर्मा को भाजपा को करवाया ज्वाइन

गिद्दड़बाहा  ।  आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य...
पंजाब

मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स यूनियन की बैठक सम्पन्न 

गढ़शंकर, 22 मार्च : पीएचसी पोसी में गत दिनों संगठित मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स(मेल) युनियन की मीटिंग बीनेवाल में आयोजित की गई। बैठक दौरान इस काडर को पेश आ रही समस्याओं तथा भविष्य की रणनीति...
article-image
पंजाब

युवाओं के हाथों में है देश का भविष्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने युवक सेवाएं विभाग व पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से करवाए गए रैड रन मैराथन को दी हरी झंडी – पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को तीन,...
article-image
पंजाब

रंगदारी – चंडीगढ़ पीयू का छात्र और निजी कंपनी का कर्मी लुधियाना में ट्रैवल एजेंट से रंगदारी मांगने पहुंचा …दोनों ग्रिफ्तार

लुधियाना :  ट्रैवल एजेंट से रंगदारी मांगने पहुंचे पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) चंडीगढ़ के छात्र तथा निजी फर्म के एक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ट्रैवल एजेंट से...
Translate »
error: Content is protected !!