अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by

26 जुलाई से सजेगी सांस्कृतिक संध्याएं, जस्सी गिल से गिप्पी ग्रेवाल तक देंगे प्रस्तुतियां

मिंजर मेले में इस बार स्वयं सहायता समूह मेला, नाटी प्रतियोगिता और नए खेल होंगे आकर्षण

एएम नाथ, चम्बा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला प्रबंधन के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अधिकारी मिंजर मेला समिति अमित मैहरा ने शनिवार को बचत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
अमित मैहरा ने बताया कि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 26 जुलाई को पहली सांस्कृतिक संध्या में इशांत भारद्वाज, 27 जुलाई को सुनील राणा, 28 जुलाई को कुलदीप शर्मा, 29 जुलाई को यासिर देसाई, 30 जुलाई को अंकुश भारद्वाज, 31 जुलाई को जस्सी गिल और बबल राय, 1 अगस्त को असीस कौर तथा 2 अगस्त को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गिप्पी ग्रेवाल दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इनके अलावा स्थानीय कलाकारों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां भी प्रत्येक संध्या का विशेष आकर्षण रहेंगी। हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दल भी लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले में कई नई गतिविधियां शामिल की गई हैं। स्वयं सहायता समूह मेला के तहत 16 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री होगी। शुभारंभ अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच नाटी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसकी विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मिस मिंजर क्वीन प्रतियोगिता, एंटी चिट्टा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, पुस्तक मेला, स्वास्थ्य शिविर तथा मुफ्त कानूनी सलाह के लिए विधिक सेवा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। मेले में 650 सुरक्षा कर्मियों के अलावा महिला सुरक्षा के लिए एंटी ईव टीजिंग दल, नशा तस्करी रोकने के लिए एंटी चिट्टा दल और खुफिया टीम तैनात रहेगी। पार्किंग की व्यवस्था पुलिस ग्राउंड बारगाह में की गई है तथा शाम चार बजे से भरमौर चौक से मुख्य शहर की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आपात स्थिति में 112 और 1930 हेल्पलाइन तथा चौगान नंबर-1 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से सहायता ली जा सकेगी। मेले में इस बार पारंपरिक कोड़ी, महिला कबड्डी, जूनियर हॉकी और जूनियर बास्केटबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी हुई : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सिहुंता में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित लोगों ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का बनाया मन , आनंद शर्मा भारी मत से होंगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन से क्यों की शादी? मंदिर में लिए 7 फेरे, कहां और कैसे हुई मुलाकात?

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक ही दूल्हे से तीन सगी बहनों ने शादी की ली। मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए गए। दूल्हे ने बारी-बारी से दुल्हन की मांग भरी।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नए साल में विकसित भारत के संकल्प के लिए समर्पित रहने का इरादा करें प्रदेश वासी : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य में हर प्रदेशवासी का हो भरपूर सहयोग जिससे जल्दी से जल्दी विकसित बने देश : जय राम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष ने शिकावरी में सुनी मन की बात मंडी :...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ताबड़तोड़ छापेमारी : डोंकी रूट केस में ED ने की ट्रेवल एजेंट्स के दफ्तरों व घरों पर रेड

चंडीगढ़ : ईडी ने भारतीयों को ‘डंकी रूट’ के जरिए अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वीरवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया। उनके मुताबिक, एजेंसी ने...
Translate »
error: Content is protected !!