कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट : कम्प्यूटर शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूरा करने का किया आग्रह

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज ओकओवर शिमला में प्रदेश कम्प्यूटर शिक्षक महासंघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और उन्हें कम्प्यूटर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए एक स्थायी नीति बनाई जाए और उन्हें नियमित करने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
इस अवसर पर महासंघ के मंडी जिले के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ऊना जिले के अध्यक्ष हरदेव सिंह और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमानस की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारीः कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 सितंबर :  कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का समयबद्व निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ का परिणाम रहा शत प्रतिशत : इलैक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में जतिन व द्वीतीय वर्ष में समीर रहे प्रथम

ऊना : 18 सितम्बर :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ का राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसके चलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और रोबोटिक सर्जरी पर सरकार : जय राम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला, 28 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने राज्य सरकार पर एचआरटीसी (हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम) के पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बातल में 20 जुलाई से लगेगा 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर

योगेश चौहान ।  अर्की :  छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बातल में बच्चों को भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!