बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों में बढ़ाई जा रही पीजी सीटें…स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

by
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटंे बढ़ाई जा रही हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में 57, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंडी में 29, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में 32, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में 33, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 67 और इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 96 पीजी सीटें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीटों के बढ़ने के बाद इन मेडिकल कॉलेजों के कामकाज में तेजी आएगी और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो पाएगा।
मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों और टांडा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को देखते हुए अगले तीन वर्षों के लिए उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ने पर किसी भी स्तर पर प्रमोशन को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों की कमी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार उन्हें डेजिग्नेट कर रही है। वर्तमान सरकार की प्राथमिकता मेडिकल कॉलेजों के सभी विभागों को सुदृढ़ करने की है और विशेष रूप से डाइग्नोसिस सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। इस वर्ष नवम्बर माह तक सभी मेडिकल कॉलेजों में नर्सों के खाली पदों को भर दिया जाएगा और तकनीकी स्टाफ भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होगा। राज्य सरकार 3000 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आधुनिक मशीनें और उपकरण खरीद रही है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी को भी दूर किया जा रहा है।
श्री सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार होगा और प्रदेश में हैल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही मेडिकल कॉलेज चंबा के चरण-2 का कार्य आरम्भ करने जा रही है, जिस पर 192 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भी राज्य सरकार 500 करोड़ रुपये प्रदान करेगी।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा और सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विद्युत उपभोक्ता रजिस्टर करवायें अपने मोबाईल नंबर: सहायक अभियंता : सभी सरकारी व गैर सरकारी विभाग ऑनलाइन मोड से करें बिजली बिलों का भुगतान

धर्मशाला, 27 जुलाई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल उपमंडल सिद्धपुर (योल) करम चंद भारती ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की हैं कि, यदि किसी भी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों के वाहन को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत 4 घायल

एएम नाथ। बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रविवार को हरियाणा के लोगों के वाहन को पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरियाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना : प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियां और नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा

एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस युवा संवाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से उन्हें जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर आयोजित

  एएम नाथ। चंबा, 4 सितंबर : स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में प्रशिक्षणर्थियों को एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!