अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत उप समितियों की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

by

चंबा, 4 जुलाई :अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का समयबद्ध तौर पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज पुरस्कार वितरण समिति और आय साधन उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।
बैठक में एसडीएम चंबा एवं अध्यक्ष तह- बाजारी उप समिति अरुण शर्मा ने बताया कि मेले के आयोजन में आय का मुख्य स्त्रोत चंबा चौगान है और तह- बाजारी उप समिति द्वारा अस्थाई नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदाएं 10 जुलाई खोली जाएंगी।
सहायक आयुक्त मनीष चौधरी ने बैठक में
अगवत किया किया कि आय के अतिरिक्त साधन जुटाने के लिए प्रयोजन (स्पॉन्सरशिप) सहित स्मारिका के माध्यम से विज्ञापन के लिए विभिन्न विभागों, विद्युत परियोजनाओं, और अन्य संस्थानों से पत्राचार किया गया है।
बैठक में पुरस्कार वितरण समिति के तहत स्मृति चिन्ह, विभिन्न खेल स्पर्धाओं के प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी इत्यादि को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
इस दौरान समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए ।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा,इंस्पेक्टर जगवीर सिंह, गैर सरकारी सदस्यों में अध्यक्ष व्यापार मंडल विवेक महाजन, लियाकत अली ,निशाकांत, अनूप महाजन, राकेश कुमार,रवि कुमार, पवन कुमार बेदी, मान सिंह, मोहिंद्र कुमार, मुकेश वेदी,विशाल कुमार, भोला सिंह सहित समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*खेल और शिक्षा के उत्थान को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार*

*कृषि मंत्री ने की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ* एएम नाथ। ज्वाली, 11 अक्तूबर :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में अंडर-14...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड से कर रहा था चैटिंग : बॉम्बर’ लिखा देख महिला ने शोर मचा दिया : फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से भरी उड़ान

बेंगलुरु । रविवार को मंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से उड़ान भरी। दरअसल, फ्लाइट में बैठी एक महिला ने साइड में बैठे एक व्यक्ति के फोन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर युवती में है अपार संभावनाएं, वे किसी से कम नहीं : मनोहर

हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल ओबड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में मिशन हब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूर दराज के गांवों तक भी मदद पहुंचाएँ मदद, हम सहयोग को तैयार: जयराम ठाकुर

सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे जयराम ठाकुर, पूजा  कर प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद एएम नाथ। मंडी :  जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!