अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन में 134 कलाकारों ने लिया हिस्सा

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में सलूणी, भरमौर, तीसा, डलहौज़ी, भाटियात और पांगी उपमंडल से संबंध रखने वाले 134 कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कलाकारों के चयन प्रक्रिया के लिए तीन समितिओं का स्क्रीनिंग के लिए गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आडिशन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात कलाकारों को मेरिट के आधार पर प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि आज बारिश के चलते ऑडिशन से छूट कलाकारों को 22 जुलाई को स्वर परीक्षा का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को चंबा उपमंडल तथा प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऋण के मामलों को मंजूर करने में देरी न करें बैंक: एडीसी जितेंद्र सांजटा

जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंकिंग सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश 31 दिसंबर तक सभी किसानों को केसीसी देने के लिए चलेगा विशेष अभियान हमीरपुर 29 सितंबर। जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार...
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा कर्मियों व सुपरवाईज़ार के 80 पद..सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

ऊना, 20 अप्रैल: मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड (सिक्यूरिटी एजेंसी) द्वारा पुरूषों के सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़ार के 80 पदों को अधिसूचित किया है। यह जानकरी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत वेबिनार का आयोजन

ऊना – नीति आयोग द्वारा अधिकृत भारतीय शिक्षक मंडल द्वारा जिला परियोजना कार्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में अध्यापक की भूमिका पर एक वैबिनार का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

633 भारतीयों ने 5 साल में विदेशी धरती पर गंवाई जान : सबसे ज्यादा भारतीयों की कनाडा में मौत, संसद में विदेश मंत्रालय ने पेश की रिपोर्ट

नई दिल्ली : विदेश में जान गंवाने वाले छात्रों का मुद्दा भारतीय संसद में भी उठने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों ने के मुताबिक महज 5 साल में...
Translate »
error: Content is protected !!