अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

by

वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर- नई पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा

जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आज बचत भवन में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया तथा उनसे संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं और अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता रखी जाए।


मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज में सकारात्मकता लाने तथा गुड गवर्नेंस की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक फॉर्म से ऐसे सदस्यों की सूची उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जो अपनी विशेषज्ञता के आधार पर सेवाएं प्रदान करने के इच्छुक हों।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों तथा सुझावों का समाधान करते हुए सप्ताह में 2 दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में आयुष विभाग की ओपीडी शुरू करने, चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में शाम 6 से 8 बजे क्रिकेट इत्यादि खेल को प्रतिबंधित करने, चौगान के समीप मोड पर दो पहिया वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रखने का आश्वासन दिया।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की सुविधा के दृष्टिगत जिला मुख्यालय से भरमौर चौक, करियाँ, सुल्तानपुर, बालू इत्यादि स्थानों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुकेश रेपसवाल ने इससे पहले वरिष्ठ नागरिकों को मफलर एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य, चिकित्सा उप अधीक्षक पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ने संबंधित जानकारी साझा की।
अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक फॉर्म के जिला महासचिव एसके गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को रखा।
कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने स्वागत संबोधन रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, चिकित्सा उप अधीक्षक पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. हर्ष, सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार,कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय चंबा की छात्राओं कुमारी तारामणि, कुमारी दीक्षा ने भी वरिष्ठ नागरिकों के समाज में योगदान और सम्मान को लेकर अपना संबोधन दिया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इन वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित : श्री मती निर्मला चौहान, श्री प्यार सिंह, श्री पीएल ठाकुर, श्री आईपी शर्मा, श्री मंजीत सिंह जसरोटिया, श्री ईश्वरी प्रसाद, श्री एसके गुप्ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

8 अप्रैल तक सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजन पर रोकः डीसी

शादी में 50 से अधिक लोगों नहीं हो सकते जमा, संबंधित एसडीएम से अनुमति आवश्यक ऊना  : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 427 करोड़ का होगा औद्योगिक निवेश, 17 एमओयू हुए साइन

निदेशक उद्योग विभाग राकेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में हुए हस्ताक्षर ऊना – जिला ऊना के विभिन्न स्थानों में स्थापित की जाने वाली 17 औद्योगिक इकाईयों के लिए आज उद्योगपतियों व उद्योग विभाग में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सूक्खु की धर्मपत्नी MLA पत्नी के हलके की देहरा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा : देहरा पंचायत समिति चुनाव में 15 भाजपा ने जीत दर्ज की तो कांग्रेस 8 पर सिमटी

देहरा :  देहरा की बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा समर्थित विनोद कुमार अध्यक्ष, जबकि रुबीना कुमार उपाध्यक्ष चुनीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के लिए सुझाव : भावनात्मक बात न की जाए, जिससे किसी धर्म व समुदाय को ठेस पहुंचे। हिमाचल भी अखंड भारत का अंग – मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला  : संजौली में मस्जिद विवाद के बाद मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सचिवालय में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की, जिस वर्तमान परिस्थितियों के हर पहलू पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!