अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत रंग मंच उत्सव का आयोजन : गेयटी थियेटर में होगा नाटक मंचन, 8 जून से 12 जून 2026 तक होगा आयोजन

by
एएम नाथ : शिमला, 28 मई।  अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत ऐतिहासिक गेयटी थियेटर, शिमला में 8 जून से 12 जून 2026 तक “द शिमला ग्रीष्मोत्सव – रंग मंच उत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पांच दिवसीय नाट्य उत्सव में प्रतिदिन शाम को विभिन्न प्रतिष्ठित रंगमंच संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट नाटकों का मंचन किया जाएगा। जिला प्रशासन शिमला द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध रंगमंच परंपरा, लोक संस्कृति तथा कला को प्रोत्साहन देना है।
उपायुक्त शिमला एवं ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला ग्रीष्मोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि गेयटी थियेटर जैसे ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित होने वाला यह रंग मंच उत्सव दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया।
नाट्य उत्सव का शुभारंभ 8 जून 2026 को “ज़हर” नाटक के मंचन से होगा, जिसकी प्रस्तुति नाट्यनुकृति शिमला द्वारा दी जाएगी। यह नाटक सामाजिक परिस्थितियों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित एक प्रभावशाली प्रस्तुति होगी।
9 जून 2026 को “डबल ट्रबल” नाटक का मंचन किया जाएगा। यह नाटक हास्य और व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुति होगी, जिसमें सामाजिक घटनाओं को मनोरंजक शैली में दर्शाया जाएगा। इस नाटक की प्रस्तुति “दी प्लेटफॉर्म” संस्था द्वारा दी जाएगी।
10 जून 2026 को “मन के भँवर” नाटक का मंचन शिमला एक्टिंग अकैडमी द्वारा किया जाएगा। यह नाटक मानवीय मनोभावों, संघर्षों और जीवन की जटिलताओं को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।
11 जून 2026 को “बिष्टी लाणि” नाटक का मंचन “दी बिगनर्स” संस्था द्वारा किया जाएगा। यह प्रस्तुति हिमाचली संस्कृति और लोक जीवन से प्रेरित होगी, जो दर्शकों को स्थानीय परंपराओं से जोड़ने का कार्य करेगी।
उत्सव का समापन 12 जून 2026 को प्रसिद्ध नाटक “अनारो” के मंचन के साथ होगा। इस नाटक की प्रस्तुति ध्रुवशिखर शिमला द्वारा दी जाएगी। यह नाटक महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगा।
रंग मंच उत्सव के दौरान गेयटी थियेटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा दर्शकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से विशेष रूप से इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ने और रंगमंच कला को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सहारा योजना से पात्र मरीजों को मिलेगा आर्थिक संबल:- DC मुकेश रेपस्वाल

कहा, पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से करें ऑनलाइन आवेदन एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मुख्यमंत्री सहारा योजना कि जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवारियों को लेकर विवाद : ऊना बस अड्डे पर HRTC और प्राइवेट बस कर्मियों में मारपीट

रोहित जसवाल।  ऊना : ऊना के अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) में बुधवार दोपहर HRTC और प्राइवेट बस के ड्राइवर-कंडक्टरों के बीच सवारियों को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लात-घूंसे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 दिन की भूख हड़ताल के बाद फीस में 20% कटौती, ABVP ने मांगी 50% राहत

रोहित जसवाल।  ऊना: ऊना के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। फीस कटौती की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से...
Translate »
error: Content is protected !!