अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

by

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल मार्ग पर गांव खानपुर के पास स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। आज सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक चले इस कैंप में नवनूर अस्पताल बलाचौर से औरत रोग विशेषज्ञ डा. रनजीत कौर एम.डी. तथा मैडीकल विशेषज्ञ डा. निर्मल कुमार ने पहुंचे मरीजों की जांच की और सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी। आज आयोजित इस सप्ताहिक कैंप में बड़ी संख्या में पहुंच कर मरीजों ने लाभ उठाया। कैंप दौरान डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्त गढ़शंकर के ट्रस्टी डा. अवतार सिंह, मैनेजर पीएल सूद, परदीप कुमार गुरू, मा. नरेश कुमार, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, लैक्चर्र सतनाम सिंह सूनी, मा. दिलावर सिंह, राज कुमार गढ़शंकर, एडीओ दर्शन लाल व अन्य ट्रस्टी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वायरल वीडियो में युवक से मारपीट करते दिखे आप विधायक देव मान, विपक्ष ने उठाए सवाल

नाभा के विधायक ने दी सफाई, कहा—बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार युवक पुलिस को देखकर भागा; मामले की जांच पुलिस करेगी नाभा । पंजाब के नाभा से आम आदमी पार्टी (आप) के...
article-image
पंजाब

पासिंग आउट परेड उपरांत गांव पहुंचे लेफ्टिनेंट वरेन्द्र चौहान का भव्य स्वागत

गढ़शंकर: बिहार के शहर गया में आफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड उपरांत लेफ्टिनेंट के रेंक सुशोभित हुए गढ़शंकर तहसील के गांव पदराणा के निवासी सूबेदार मेजर कुलविन्द्र कुमार के सुपुत्र वरेन्द्र चौहान...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल स्कूल में मदर्स डे मनाया : किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी मतायों के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी गतिविधियां आयोजित

गढ़शंकर । एसबीएस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर में मदर्स डे मनाया गया। जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी माताओं के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी विभिन्न गतिविधियां आदि आयोजित की गई ।...
Translate »
error: Content is protected !!