अकाल तख्त ने शिक्षा मंत्री बैंस को सुनाई धार्मिक सजा : रास्ता ठीक करवाएंगे और करेंगें जूते साफ

by

अमृतसर। पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को श्री अकाल तख्त साहिब ने धार्मिक सजा सुनाई है। बैंस को दो दिन तक गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब दिल्ली व श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं के जूते साफ करने होंगे।
इन गुरुद्वारा साहिब में उन्हें 1100 रुपये की कड़ाह प्रसाद की देग करवा कर अरदास करवानी होगी। इसके साथ ही श्री हरिमंदिर साहिब से गुरु का महल तक नंगे पांव चलकर रास्ते का जायजा लेना होगा। रास्ते की सफाई कर मरम्मत करवानी होगी। गुरुद्वारा श्री कोठा साहिब तक पैदल चल कर रास्ते में साफ सफाई करनी होगी। वह गुरुद्वारा पातशाही श्री बाबा बकाला साहिब से सौ मीटर दूरी पर सड़क की सफाई भी करेंगे। उन पर आरोप है कि श्रीनगर में श्री गुरु तेग बहादर जी के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में मर्यादा के खिलाफ गीत व नृत्य की प्रस्तुति की गई। उस वक्त बैंस वहां मौजूद थे लेकिन उन्होंने नाच गाना नहीं रोका। एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब ने इसे मर्यादा का उल्लंघन और सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया था।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह के इस आदेश के बाद शिक्षा मंत्री नंगे पांव चलकर गुरुद्वारा श्री गुरु का महल पहुंचे। इस दौरान रास्ते से कूड़ा उठाते रहे। इससे पहले शिक्षा मंत्री सुबह श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पहुंचे और उन पर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया व जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने गलती स्वीकार की। बैंस ने कहा कि मुझे इस बात का गहरा दुख है। मैं कार्यक्रम में उपस्थित था। मैं सरकार और अपनी ओर से माफी मांगता हूं। मुझे इस कार्यक्रम को रोकना चाहिए था। यह मेरी गलती थी। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। मैं सिखों की भावनाओं का सम्मान करता हूं। श्री अकाल तख्त साहिब उन्हें जो सजा देगा वह उसे पूरी करेंगे।

मेरे लिए अकाल तख्त से ऊपर कोई सत्ता नहीं: बैंस
बैंस ने कहा कि मेरे लिए श्री अकाल तख्त साहिब से ऊपर कोई और सत्ता नहीं है। यहां से जो हुक्म आया है, वह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का हुक्म है। मैं इस फैसले के आगे सिर झुकाता हूं। जल्द ही सिंह साहिबानों के फैसले के अनुसार वह दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब जाकर गलती की माफी मांगूंगा।

बच्चों को सिख इतिहास के बारे में पढ़ाए सरकार
एक अन्य मामले में रंजीत सिंह व दो अन्य को भी धार्मिक सजा के तहत 11 दिनों तक अपने करीबी गुरुद्वारों में जोड़ों और बर्तन की सेवा करने का आदेश सुनाया। उन्हें 11 दिन तक पांच बार श्री जपुजी साहिब का पाठ करना होगा। इस पर रंजीत सिंह ने कहा कि उन्हें यह सजा मंजूर है। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों को सिख इतिहास के बारे में पढ़ाए। सरकार अलग से धार्मिक कार्यक्रम न करे। बल्कि पूर्व की सरकारों की तरह शिरोमणि कमेटी को धार्मिक कार्यक्रम करवाने में सहयोग करे। समानांतर कार्यक्रम सरकारों को नहीं करने चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का वर्ष 2021-22 का प्रोस्पेक्टस जारी

गढ़शंकर- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शुरू हो रहे नए सेशन 2021-22 का प्रोस्पेक्टस जारी किया गया। प्रोस्पेक्ट जारी करने की रस्म शिरोमणि कमेटी मेंबर...
article-image
पंजाब

गुर्जर सम्राट मेहर भोज महान की 1209वीं जयंती धूमधाम से मनाई

केवल वे राष्ट्र ही प्रगति करते हैं जो अपनी संस्कृति और विरासत को जीवित रखते हैं – प्रोफेसर नरिंदर भूंबला | होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा (पंजीकृत) की पंजाब इकाई ने...
article-image
पंजाब

33 वर्षीय युवती की हत्या नहीं था हादसा : जिम से लौट रही युवती को प्रेमी ने ही कार से कुचल कर की थी हत्या

लुधियाना :  10 मई को हरगोबिंद नगर में जिम से लौट रही 33 वर्षीय स्वीटी अरोड़ा के साथ हादसा नहीं हुआ था, बल्कि उसके प्रेमी ने ही कार से कुचल कर उसकी हत्या की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!