अकाल तख्त ने सिखों की भावनाएं आहत करने के आरोप में पंजाब के शिक्षा मंत्री को छह अगस्त को तलब किया

by

चंडीगढ़, चार अगस्त  :  अकाल तख्त ने सोमवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पांच ‘सिंह साहिबान’ (उच्च सिख ग्रंथियों) के समक्ष छह अगस्त को पेश होने के लिए कहा।

बैंस को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में ”मनोरंजनात्मक प्रस्तुतियों” को लेकर तलब किया गया है।

इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि विभिन्न ‘पंथिक’ और धार्मिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए छह अगस्त को अमृतसर स्थित अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांच ‘सिंह साहिबान’ की बैठक कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

अकाल तख्त सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री को पेश होने के लिए ई-मेल भेजा गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि भाषा विभाग, पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह को बाद में तलब किया जाएगा, क्योंकि वह एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए 12 अगस्त तक विदेश में हैं।

इससे पहले, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरु तेग बहादुर की शहादत की बरसी पर श्रीनगर में पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गायन और नृत्य जैसी मनोरंजनात्मक प्रस्तुतियों पर कड़ा ऐतराज जताया था और इसे सिख धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया था।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पहले ही कह चुके हैं कि वह अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे और हर आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की ओर से हुई चूक के लिए नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए क्षमा भी मांगी थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द ग्रेट खली – हिमाचल प्रदेश में खोलेंगे रेसलिंग एकेडमी : पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल में हुए शामिल

स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य सरकार को मिलेगा रेवेन्यू: ग्रेट खली एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन...
article-image
पंजाब

बीत की मिट्टी और यादों को शब्दों में पिरोती राणा जनक सिंह की पुस्तक ‘देश प्रदेश’ का विमोचन

गढ़शंकर। गांव नैणवा स्थित एक रेस्टोरेंट में राणा जनक सिंह कालेवाल बीत की पुस्तक **‘देश प्रदेश’** के विमोचन को लेकर विशेष समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीआईटीयू पंजाब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से रोजाना एस.एम.ओज व स्वास्थ्य अधिकारियों से आनलाइन बैठक कर लिया जाता है मरीजों के स्वास्थ्य का रिव्यू

जिला स्तर पर स्थापित कॉल सैंटर से घरेलू एकांतवास वाले मरीजों को रोजाना कालिंग कर उनके हैल्थ पैरामीटर पर रखी जाती है निगरानी होशियारपुर : कोविड-19  के घरेलू एकांतवास मरीजों की पूरी देखभाल को...
article-image
पंजाब

National Lok Adalat to be

Discussion regarding the cases to be placed during the National Lok Adalat Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 07 : As per the guidelines of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court, New Delhi, following the orders...
Translate »
error: Content is protected !!