अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों को केवल ढिल्लों ने किया खारिज…. पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी BJP

by

रूपनगर :  भाजपा प्रदेश विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं। रूपनगर में सोमवार को भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने साफ किया कि पार्टी की ओर से अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

पत्रकार वार्ता दौरान केवल सिंह  ढिल्लों ने अकाली दल के सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बाद गठबंधन की संभावनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री सभी के हैं। सुखबीर बादल के भी हैं। सुखबीर पंजाब और अकाली दल के बड़े नेता हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात में पंजाब के मुद्दों पर ही बात की होगी। प्रेस कान्फ्रेंस में अवैध माइनिंग पर पूछे गए सवाल के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि रूपनगर पंजाब में माइनिंग का गढ़ बन चुका है, जहां बरसात के मौसम में भी सरेआम बेरोकटोक माइनिंग चल रही है।इस दौरान उनसे जगतार सिंह हवारा को जेल से पैरोल दिलाने संबंधी कई राजनीतिक दलों की मांग पर भाजपा का पक्ष पूछे जाने पर ढिल्लो का कहना था कि उनकी पार्टी पंजाब के लोगों के साथ है और पार्टी हाईकमान का जो पक्ष होगा, वो पंजाब के हित में ही होगा।

चार साल पहले तक साठ साल के शासन के बाद प्रदेश पर ढाई लाख करोड़ का कर्ज था ,जोकि अब बढ़कर साढ़े चार लाख करोड़ यानि दोगुना हो चुका है। इस पर परेशानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज और ले लिया है।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा व जिले के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कृषि में नीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग पर रोक लगाने के लिए कड़े बनाए सरकार: सतीश

गढ़शंकर: सरकारों दुारा कृषि के संबंध में कोई भी नियम नहीं बनाए जा रहे। जिस कारण देश की जनता को खतरनाक कीटनाशकों के रूप में जहर का सेवन करना पड़ रहे है। यह शब्द...
article-image
पंजाब

चोरों ने गढ़शंकर में तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाकर 24,000 रुपये की नकदी चुराई

गढ़शंकर, 6 नवंबर : गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहिब चौक पर बीती रात चोरों ने तीन अलग-अलग दुकानों में चोरी की कर दुकान से 24,000 रुपये चुरा लिए। गढ़शंकर पुलिस स्टेशन से चंद कदमों...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रेनेड अटैक मामले में आरोपी हैरी की मां बोली- मेरे बेटे को फंसाया जा रहा

जालंधर :  भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला हुआ। यह हमला 7 अप्रैल की रात 1.30 बजे ग्रेनेड से किया गया। इस मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है।  पुलिस ने...
article-image
पंजाब

संत ओम प्रकाश जी (ढांगू वालियां) की स्मृति में आयोजित हुआ वार्षिक भंडारा

संत रतन प्रकाश जी और बीबी राम प्रीत जी के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवालिक पहाड़ियों की गोद में बसे और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पिंड जेजो दोआबा में...
Translate »
error: Content is protected !!