संत रतन प्रकाश जी और बीबी राम प्रीत जी के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवालिक पहाड़ियों की गोद में बसे और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पिंड जेजो दोआबा में ज्योत मार्गीए ब्रह्म ज्ञानी पातशाह हरनाम दास जी के शिष्य ब्रह्म ज्ञानी संत ओम प्रकाश जी (ढांगू वालियां) की स्मृति में क्षेत्र की संगतों के सहयोग से संत रतन प्रकाश और बीबी राम प्रीत के मार्गदर्शन में वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सबसे पहले श्री अखंड पाठ का भोग पड़ा। इसके बाद ग्यानी केवल सिंह, बीबी महिकप्रीत खटकड़, सुखबीर सिंह खटकड़, ज्योति प्रकाश, प्रेम प्रकाश, बीबी रामप्रीत और संत रतन प्रकाश ने कथा-कीर्तन के माध्यम से संगतों को प्रभु चरणों से जोड़ा। इस दौरान संत ओम प्रकाश जी के परोपकारी कार्यों के बारे में भी संगतों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, जगबीर सिंह, रणजीत कौर, केवल सिंह, महिंद्र कौर, रविंद्र कौर, जसजीत कौर, चमन लाल, सुखविंदर सिंह, शीतल सिंह, दिलबाग सिंह समेत क्षेत्र की संगतें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
इस मौके पर संत रतन प्रकाश ने समागम में सहयोग देने वाली संगतों को सिरपाव देकर सम्मानित किया। गुरु का लंगर अटूट चलता रहा।
