अकाली दल को छोड़ कांग्रेस में शामिल : वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह साबी

by
लुधियाना :पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आगामी लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह साबी ने अकाली दल से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया।
यह कांग्रेस के लिए एक बड़ी जीत और अकाली दल के लिए रणनीतिक नुकसान माना जा रहा है। दोनों नेता चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह का कांग्रेस में आना लुधियाना पश्चिम सीट पर पार्टी की स्थिति को मजबूत कर सकता है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब राज्य में उपचुनावों को लेकर माहौल गरम है और सभी दल अपने पत्ते खोलने में जुटे हुए हैं।
-राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक
यह बदलाव न सिर्फ लुधियाना बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र की राजनीति पर असर डाल सकता है। इससे कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

108 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर, 2 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 108 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब

पवन भम्मियां द्वारा लिखित पुस्तक ‘ज्ञान धारा’ और संतोख सिंह वीर की ‘सिखी दी इह निशानी ‘ का लोकार्पण किया

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भम्मिआँ के घर आयोजित कवि दरबार के समागम में पूरे पंजाब से ए कवियों ने हिस्सा लिया और इसमें वतौर मुख्यातिथि सरपंच प्रमोद कुमार दुगरी शामिल...
article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा पंजाब के बीत इलाके के रास्ते  एआईएमएस बिलासपुर के लिए बस चलने से बीत इलाके की बड़ी समस्या का हुआ समाधान : बिंदु भुंबलां

गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा हिमाचल के हरोली से लेकर पंजाब के बीत इलाके के रास्ते एआईएमएस बिलासपुर के लिए बस चलने से पंजाब के बीत इलाके के लोगों बहुत...
Translate »
error: Content is protected !!