अकाली दल नेता मजीठिया की सुरक्षा वापस नहीं ली गई, सिर्फ घटाई : पंजाब पुलिस

by
चंडीगढ़, 2 अप्रैल :  पंजाब पुलिस ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा पूरी तरह से वापस लेने संबंधी रिपोर्टों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि खतरे के पुनर्मूल्यांकन के मद्देनजर उनके सुरक्षा कवच को सिर्फ घटाया गया है, वापस नहीं लिया गया।
बुधवार को पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा समीक्षा समिति की नवीनतम सिफारिशों के बाद यह समायोजन/रद्दो-बदल किया गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी प्रमुख व्यक्ति की सुरक्षा की समय-समय पर संभावित खतरे के मूल्यांकन के आधार पर समीक्षा की जाती है। इस आधार पर सुरक्षा कवच को बढ़ाया या घटाया जाता है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बिक्रम मजीठिया के पास अभी भी पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध है, जिसमें एस्कॉर्ट वाहन और पर्याप्त संख्या में बंदूकधारी शामिल हैं, जो प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।
इस बीच विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पत्रकारों से बातचीत में दावा करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी, अकाली दल की समूची लीडरशिप तथा कांग्रेस के नेताओं ने उनका समर्थन किया है। मजीठिया ने कहा कि जनवरी माह के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने बम धमाकों की घटनाओं के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई थी। यही नहीं पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी लेने के लिए कहा था। अब सरकार ने राजनीतिक मंशा के चलते उनकी सुरक्षा वापस ले ली है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब पुलिस महानिदेशक उन्हें लिखित में दें कि उन्हें कोई खतरा नहीं है। वह सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस लौटाने के लिए तैयार हैं। मजीठिया ने हमले व एनकांउटर की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ सिद्धू मूसेवाला जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के बसियाला और रसूलपुर गांव के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का किया ऐलान

गढ़शंकर -पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवार जमकर प्रचार कर रहे हैं. कई जगहों पर लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर रहे...
article-image
पंजाब

ब्लॉक गढ़शंकर 2 के तीन स्कूलों का जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने किया निरीक्षण

गढ़शंकर : जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल बीरमपुर, सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल खानपुर और सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल दुगरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल सहित पंजाब के चारो उपचुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी : जगदीश जस्सल

चब्बेवाल : विधानसभा हलका चबेवाल में भाजपा उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल की जीत सहित पंजाब के चारो विधानसभा उपचुनाव में  भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है।  चब्बेवाल सहित चारो हलके में मतदाता पंजाब...
article-image
पंजाब

दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने तीन दिसंबर को हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के बाद मिर्तक के बेटे के बयानों पर कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!