अकाली-भाजपा गठबंधन पर पंजाब भाजपा में मतभेद : हरजीत ग्रेवाल बोले- अकेले चुनाव लड़े पार्टी

by
सीट शेयरिंग पर दिल्ली में सहमति बनने की चर्चा, औपचारिक ऐलान से पहले 17 नवंबर को पंजाब आएंगे चुनाव प्रभारी सीआर पाटिल; ग्रेवाल ने गठबंधन के समर्थक नेताओं पर भी साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। गठबंधन का फार्मूला दिल्ली में लगभग तय होने की चर्चाओं के बीच पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल के बयान ने पार्टी के भीतर मतभेदों को सामने ला दिया है। ग्रेवाल ने स्पष्ट कहा है कि भाजपा के पुराने और टकसाली नेता अकाली दल के साथ दोबारा गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए।

गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल 17 नवंबर को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को गठबंधन से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ग्रेवाल बोले- राष्ट्रवादी सोच के साथ अकेले चुनाव लड़े भाजपा

हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा के पुराने नेता अकाली दल के साथ दोबारा हाथ मिलाने के इच्छुक नहीं हैं। उनका मानना है कि पार्टी को अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरना चाहिए और पंजाब में राष्ट्रवादी सोच को स्थापित करने के लिए काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए कुछ नेता ही अकाली दल के साथ गठबंधन की पैरवी कर रहे हैं। हालांकि, गठबंधन करना है या नहीं, इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। स्थानीय नेताओं का इस फैसले से कोई लेना-देना नहीं है।

दिल्ली में सीट शेयरिंग पर सहमति बनने की चर्चा

पार्टी सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार, 13 नवंबर की देर रात शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर सहमति बन गई है। इसके बाद भाजपा ने पंजाब चुनाव प्रभारी सीआर पाटिल के राज्य दौरे का कार्यक्रम तय किया है।

हालांकि, गठबंधन को लेकर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच बातचीत और अंतिम फैसले को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

पुराने और नए नेताओं के बीच मतभेद की चर्चा

हरजीत सिंह ग्रेवाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हैं। उनके बयान को पार्टी के पुराने नेताओं और दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए नेताओं के बीच मतभेद के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ सहित कुछ नेता पहले भी अकाली दल के साथ गठबंधन की वकालत करते रहे हैं। ऐसे में ग्रेवाल का बयान पार्टी के भीतर गठबंधन को लेकर अलग-अलग राय को उजागर करता है। अब निगाहें 17 नवंबर को सीआर पाटिल के पंजाब दौरे और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 रेत खनन साइटों की ड्रा ऑफ लाट्स की प्रक्रिया हुई संपन्न : किरत बिल्डिंग मटीरियल खांबड़ा, जालंधर को किया गया एच-1 घोषित

मीडिया व बोलीकारों के सामने पारदर्शी तरीके से की गई सारी प्रक्रिया: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 16 जून: जिले के कलस्टर नंबर 28 की तीन व्यापारिक रेत खनन साइटों संधवाल, नौशहरा व बडिआल के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23 साल की टीचर, 5 महीने की प्रेग्नेंट : 13 साल के लड़के को लेकर भाग गई…बोली- इसी का बच्चा पेट में पल रहा

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 साल की महिला ट्यूशन टीचर 11 साल के नाबालिग छात्र को भगा ले गई. चार दिन की तलाश के बाद पुलिस...
article-image
पंजाब

6 जून को लेकर दमदमी टकसाल प्रमुख का ऐलान : जत्थेदार को नहीं पढ़ने दिया जाएगा संदेश.

अमृतसर। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत हरनाम सिंह खालसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दमदमी टकसाल मेहता में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

धार्मिक परीक्षाओं में अव्वल आने वाले खालसा कॉलेज के स्टूडेंट्स को नकद स्कॉलरशिप से सम्मानित किया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा फरवरी 2025 के दौरान आयोजित धार्मिक परीक्षा में पहला स्थान हासिल...
Translate »
error: Content is protected !!