अगर अधिकारी व कर्मचारी गलत काम करता है तो कानून मुताबिक होगी कार्रवाई, यूनियन ऐसे लोगों का न करे सहयोग

by

राजस्व मंत्री जिंपा ने पटवारियों को जनहित में हड़ताल वापिस लेने की अपील की
गलत काम में सरकार नहीं करेगी स्पोर्ट, जनहित में उठाया जाएगा उचित कदम
होशियारपुर :  राजस्व पुर्नवास व आपदा प्रबंधन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने राज्य के पटवारियों को प्रदेश में की गई हड़ताल वापिस लेने की अपील करते हुए कहा कि जनहित में काम पर वापिस आएं और गलत कर्मचारी या अधिकारी का सहयोग कर सरकार पर बिना किसी वजह दबाव न बनाएं। लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों विजिलेंस ब्यूरो की ओर से एक पटवारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था और इसमें कानून के मुताबिक ही कार्रवाई होगी लेकिन प्रदेश में पटवारियों की ओर से इस संबंध में बिना वजह हड़ताल कर जनता को परेशान किया जा रहा है जो कि किसी भी हद तक जायज नहीं है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान जी पटवारियों व राजस्व विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों की मांगों को लेकर काफी गंभीर है और उसके हल के लिए प्रयासरत भी है लेकिन अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी गलत काम करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होना भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पटवारियों की ओर से की गई हड़ताल किसी भी मायने में सही नहीं है क्योंकि जिस व्यक्ति को लेकर पटवारी हड़ताल पर गए हैं उसे विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है और इसमें कानून के मुताबिक ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पटवारियों की ओर से की गई हड़ताल से विभाग में काम करने वाले बाकी अधिकारियों व कर्मचारियों का भी अक्स खराब होता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उक्त पटवारी बतौर नंबरदार भी काम कर रहा है और उसने नंबरदार के तौर पर सरकार से 2 लाख 1 हजार रुपए मानभत्ता भी प्राप्त किया है जो कि गैरकानूनी है और अगर यूनियन ऐसे लोगों की स्पोर्ट करेगी तो जनता की नजर में उनकी क्या छवि जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसलों की बिजाई की सीजन है ऐसे में किसान व आम लोग हड़ताल के कारण काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने  कहा कि पटवारियों को लगता है कि उनके साथ धक्का हुआ है तो वे अदालत में जाए, हड़ताल कर लोगों को परेशान न करें।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब और पटवारी यूनियन की पहले भी बैठक हो चुकी है, जिसमें विभाग के मंत्री होने के नाते वे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी विभाग से संबंधित कोई मांग है तो पटवारी जब मर्जी आकर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गलत काम में किसी को स्पोर्ट नहीं करेगी और जनहित में ही कार्य करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक : शिक्षा विभाग को टीचर्स की सर्विस को रेगुलर करने पर विचार करने को कहा

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। इस बैठक में सब-कमेटी की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए...
article-image
पंजाब

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने जिला रेड क्रास सोसायटी के विंग्स प्रोजेक्ट को दिए 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान

 स्कूल में करवाए गए चैरिटी शो में एकत्र कपड़े व स्टेशनरी भी रेड क्रास सोसायटी को सौंपी होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के चेयरमैन संजीव वासल व सी.ई.ओ राघव वासल ने...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की बढ़ सकती हैं मुश्किलें : विजिलैंस के बुलाने पर करीबी पंकज फरार

लुधियाना ;18 अगस्त अनाज मंडियों में ट्रांसपोर्टेशन घपला मामले में विजिलैंस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। इस शिकंजे में कई बड़े लोग आ सकते हैं। सबसे पहले विजिलैंस ब्यूरो ने पूर्व कैबिनेट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू व प्रतिभा संग कांग्रेस ने शिमला रिज पर नोट के बदले MLA के बिकने के खिलाफ निकाला “मशाल जुलूस”

मुख्यमंत्री बोले, लोकतंत्र की हत्या की कोशिश में भाजपा एएम नाथ। शिमला प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज रिज मैदान पर बीजेपी के खलाफ मशाल जलूस निकाला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की...
Translate »
error: Content is protected !!