महिर जट्टां में छुड़ाया अवैध कब्जा : गांव के 11 व्यक्तियों की ओर से 12 एकड़, 5 कनाल व 8 मरलों पर

by

जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे छुड़ाने का अभियान शुरु, कब्जाकार तुरंत छोड़े कब्जे: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर :
जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत आज महिरा जट्टां(ब्लाक तलवाड़ा) में करीब 15 वर्ष से गांव के 11 व्यक्तियों की ओर से पंचायती जमीन पर कब्जा छुुड़ाने में कामयाबी हासिल की गई है। यह कब्जा बी.डी.पी.ओ. तलवाड़ा श्री सुखप्रीत पाल सिंह की नेतृत्व वाली टीम की ओर से छुड़ाया गया व इस समय नायब तहसीलदार श्री गुरसेवक चंद के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। यह कब्जा गांव की 12 एकड़, 5 कनाला व 8 मरले की पंचायती जमीन पर किया गया था। कब्जा छुड़वाने के बाद बी.डी.पी.ओ तलवाड़ा ने बताया कि 13 मई को खुली बोली के माध्यम से इस जमीन को पटे पर दिया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि गांवों में अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभियान शुरु कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत बी.डी.पी.ओज की ओर से ऐसे गांवों की सूची तैयार कर कब्जाकारों से कब्जे छुड़वाए जाएंगे। उन्होंने बी.डी.पी.ओज को हिदायत करते हुए कहा कि अवैध कब्जे हटाने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाए, क्योंकि पंजाब सरकार इसके प्रति पूरी गंभीर है। उन्होंने कहा कि गांवों में किसी भी व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में कब्जाकारों की ओर से कब्जे किए गए थे, वे तुरंत बी.डी.पी.ओज को वापिस सौंप दे। उन्होंने कहा कि यदि कब्जाकारों की ओर से अपने अवैध कब्जे के अंतर्गत जमीन न छोड़ी गई, तो कानून मुताबिक सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
श्री संदीप हंस ने कहा कि कई गांवों में ग्राम पंचायतों की शामलाट जमीनों पर भी अवैध कब्जे किए होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा गांवों में जहां लिंक रोड या अन्य सडक़ों, रास्तों के आस-पास या दूसरी सडक़ों के बरमों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं, वहीं कई गांवों में सडक़ों व आम रास्तों के आस-पास भी ढेर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे  अवैध कब्जों के कारण यातायात में विघ्न पैदा होता हैं व आम जनता को मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुलाते थे काॅल गर्ल्स…. एक दिन में खर्च कर देते थे 20 से 25 लाख : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: जांच में बड़े खुलासे, 200 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त

पंचकूला : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच कर रही एजेंसियों ने आरोपितों की कथित वित्तीय गतिविधियों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, बैंक कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न्यूज़ीलैंड स्टडी वीज़ा के लगातार आ रहे हैं शानदार नतीजे : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर/ नवांशहर :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि न्यूज़ीलैंड स्टडी वीज़ा के शानदार नतीजे आ रहे हैं। आज हमें न्यूज़ीलैंड के 3 स्टडी वीज़ा हासिल हुए हैं। इन विद्यार्थियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
article-image
पंजाब

मान सरकार ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मियों को किया परमानेंट : 20-20 साल कर रहे थे नौकरी

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मिशन रोजागार चला रही है। जिसके तहत वन विभाग के 516 कर्मचारियों की लार्टी लग गई है। पंजाब की मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली के...
Translate »
error: Content is protected !!