अगर अधिकारी व कर्मचारी गलत काम करता है तो कानून मुताबिक होगी कार्रवाई, यूनियन ऐसे लोगों का न करे सहयोग

by

राजस्व मंत्री जिंपा ने पटवारियों को जनहित में हड़ताल वापिस लेने की अपील की
गलत काम में सरकार नहीं करेगी स्पोर्ट, जनहित में उठाया जाएगा उचित कदम
होशियारपुर :  राजस्व पुर्नवास व आपदा प्रबंधन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने राज्य के पटवारियों को प्रदेश में की गई हड़ताल वापिस लेने की अपील करते हुए कहा कि जनहित में काम पर वापिस आएं और गलत कर्मचारी या अधिकारी का सहयोग कर सरकार पर बिना किसी वजह दबाव न बनाएं। लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों विजिलेंस ब्यूरो की ओर से एक पटवारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था और इसमें कानून के मुताबिक ही कार्रवाई होगी लेकिन प्रदेश में पटवारियों की ओर से इस संबंध में बिना वजह हड़ताल कर जनता को परेशान किया जा रहा है जो कि किसी भी हद तक जायज नहीं है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान जी पटवारियों व राजस्व विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों की मांगों को लेकर काफी गंभीर है और उसके हल के लिए प्रयासरत भी है लेकिन अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी गलत काम करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होना भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पटवारियों की ओर से की गई हड़ताल किसी भी मायने में सही नहीं है क्योंकि जिस व्यक्ति को लेकर पटवारी हड़ताल पर गए हैं उसे विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है और इसमें कानून के मुताबिक ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पटवारियों की ओर से की गई हड़ताल से विभाग में काम करने वाले बाकी अधिकारियों व कर्मचारियों का भी अक्स खराब होता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उक्त पटवारी बतौर नंबरदार भी काम कर रहा है और उसने नंबरदार के तौर पर सरकार से 2 लाख 1 हजार रुपए मानभत्ता भी प्राप्त किया है जो कि गैरकानूनी है और अगर यूनियन ऐसे लोगों की स्पोर्ट करेगी तो जनता की नजर में उनकी क्या छवि जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसलों की बिजाई की सीजन है ऐसे में किसान व आम लोग हड़ताल के कारण काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने  कहा कि पटवारियों को लगता है कि उनके साथ धक्का हुआ है तो वे अदालत में जाए, हड़ताल कर लोगों को परेशान न करें।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब और पटवारी यूनियन की पहले भी बैठक हो चुकी है, जिसमें विभाग के मंत्री होने के नाते वे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी विभाग से संबंधित कोई मांग है तो पटवारी जब मर्जी आकर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गलत काम में किसी को स्पोर्ट नहीं करेगी और जनहित में ही कार्य करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीबीएमबी टाउनशिप में रात की गश्त बढ़ेगी, सुरक्षा दल को निर्देश

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 28 अक्टूबर। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की तलवाड़ा टाउनशिप में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने सुरक्षा दल को...
article-image
पंजाब

विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करने के चाहवान प्रार्थियों की नि:शुल्क काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु: गुरमेल सिंह

होशियारपुर: जिला रोजगार सृजन कौशल विकास व ट्रेनिंग अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत नौजवानों को रोजगार देने व स्व रोजगार के काबिल बनाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*3 ट्रैक्टर जब्त – अवैध खनन पर सख्ती : डीसी-एसपी ने फतेहपुर में की औचक छापेमारी

 रोहित जसवाल।  ऊना, 2 जनवरी. ऊना जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!