अगर माफी नहीं मांगी तो 11अप्रैल को डीटीएफ तीन मुंह वाले पुतले जलाएगी : शिक्षकों के खिलाफ इस्तेमाल की गई धमकी भरी भाषा के लिए बिन शर्ता माफीमांगें विधायक जौड़ामाजरा : डीटीएफ

by

गढ़शंकर 9 अप्रैल  :  स्कूल में कार्यों के उद्घाटन के दौरान आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा स्कूल अध्यापकों के प्रति इस्तेमाल किए गए अहंकारी और धमकी भरे शब्दों की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार और जिला अध्यक्ष सुखदेव डानसीसवाल ने अध्यापक समुदाय की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए विधायक जौड़ामाजरा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि  आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने माफी नहीं मांगी तो 11 अप्रैल को पंजाब भर में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा के तीन मुंह वाले पुतले जलाए जाएंगे।इस संबंध में प्रेस को जारी बयान में संगठन ने कहा कि वे लगातार चिंता व्यक्त करते रहे हैं कि स्कूलों के संवेदनशील माहौल का राजनीतिकरण करने से शैक्षणिक माहौल खराब होगा। इसका ताजा उदाहरण विधायक चेतन सिंह आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस समाना में स्कूल के चार दरवाजों के उद्घाटन के अवसर पर अध्यापकों के प्रति धमकी भरे व अपशब्दों का प्रयोग करना है। शिक्षा क्रांति को बढ़ावा देने के नाम पर आप विधायकों और मंत्रियों को पंजाब भर के सरकारी स्कूलों में भेजने की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार राजनीतिक लाभ के लिए स्कूलों का इस्तेमाल करने की प्रथा से परहेज करे और ऐसे अनावश्यक कार्यक्रमों के आयोजनों को तुरंत बंद करने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने पिस्तौल व जिंदा कारतू सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला...
article-image
पंजाब

मुश्किल घड़ी में सुखबीर बादल ने पंजाब और पंजाबियों का हाथ थामा : लाली बाजवा

राज्य सरकार हाशिये पर, दूसरी ओर सुखबीर बादल जेब से करोड़ों खर्च रहे अकाली दल की होशियारपुर इकाई भी लगातार योगदान दे रही होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं’ : भारत-पाकिस्तान सीजफायर की खबर पर सपा नेता ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं अमेरिकी...
Translate »
error: Content is protected !!