अगस्त में शुरू होगा मानसून सत्र : इतिहास में पहली बार पति-पत्नी बैठेंगे सदन में, पहली बार कोई भी निर्दलीय विधायक नहीं – कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है।  सरकार की मंजूरी के बाद इसे नोटिफाई किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शपथ समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी तक था। नियमों के तहत 6 महीनों के भीतर सत्र बुलाना अनिवार्य होता है। 28 अगस्त को यह समय पूरा होगा। सत्र अधिसूचित करने के लिए कम से कम 20 दिन का समय चाहिए होता है। पठानिया ने कहा कि अगस्त के आखरी सप्ताह में सत्र कभी भी बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है।  पठानिया ने कहा कि उपचुनाव में जीत कर आए सभी विधायकों को शुभकामनाएं। सदन में सभी को पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जो भी विषय वे सदन के भीतर उठाएंगे चाहे विधानसभा क्षेत्र के हों या प्रदेश से संबंधित हो उसे चर्चा में लाया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उपचुनाव में इन्हें जिताकर वर्तमान सरकार को काम करने का मौका दिया है।

पहली बार सदन पहुंचे पति-पत्नी :  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह संयोग ही है कि सदन में पहली बार पति व पत्नी विधायक के तौर पर पहुंचे हैं। वहीं सदन में पहली बार कोई भी निर्दलीय विधायक नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में चाहे मुख्यमंत्री की पत्नी हो या कोई अन्य रिश्तेदार। जनता से विश्वास हासिल करके ही चुनाव जीता जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 9 विधायकों पर जनता ने विश्वास जताया है उम्मीद है कि वे अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे। जनता की आशाएं हैं उसके अनुरूप उतरेंगे। विधायकों पर कार्रवाई को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सदन का यह मामला है। प्रेस ब्रिफिंग में अभी इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती। जब उल्लेख आएगा तो इस पर निर्णय लिया जाएगा।

नव निर्वाचित विधायकों की ट्रेनिंग शुरू :  नव निर्वाचित विधायक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 9 विधायक उपचुनाव में जीतकर आए हैं और कुछ पहले के हैं। कुल 26 विधायक हैं जिन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। सदन के नियम व व्यवस्था से उन्हें अवगत करवाया जाए। संविधान के विषय व अनुच्छेद की जानकारी दी जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12 तहसीलदारों और एक कंसोलिडेशन ऑफिसर का तबादला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने बजट सत्र के बीच 12 तहसीलदार और एक कंसोलिडेशन ऑफिसर के तबादले किए हैं। तबादला आदेशों के अनुसार विनोद कुमार को नेरवा, रवीश चंदेल को नौहराधार, गुरमीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कौशल विकास से युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के द्वार – वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 38572 को दिए हैं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र : बाली*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 31 मई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा सुख सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कौशल विकास की आवश्यकता पर बल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार : 290 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, 10 राज्यों में अकेले अपने दम पर जबकि 9 राज्यों में गठबंधन में लड़ने की रणनीति

नई दिल्ली :   आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान कांग्रेस की गठबंधन समिति की आंतरिक बैठक की गई, जिसमें पार्टी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश : वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश सामने आया है जिसमें साफ कहा गया है कि खाकी वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें।...
Translate »
error: Content is protected !!